Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Char Dham Yatra Traffic: चार धाम यात्रा और वीकेंड पर पहाड़ों में भारी जाम; जोशीमठ में 30 किमी तक रेंग रहीं गाड़ियां
    • Jamal Siddiqui Death Threat: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष को 1 करोड़ की धमकी; खड़गे-राहुल गांधी को बम से उड़ाने की चेतावनी
    • Terror Plot Busted: मुन्ना जगाड़ा और शहज़ाद भट्ठी का नेटवर्क सक्रिय; भारी मात्रा में ग्रेनेड और पाकिस्तान मेड हथियार बरामद
    • Rabri Devi House Vacate Notice: पटना में राबड़ी देवी को सरकारी बंगला खाली करने का निर्देश; भड़कीं पूर्व सीएम, कहा- ‘दम है तो फोर्स भेजकर खाली कराओ’
    • Siwan Crime News: शादी तय होने के बाद प्रेमी संग मिलकर मंगेतर को जिंदा जलाया; 70% झुलसा युवक अस्पताल में भर्ती
    • शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही; 7 करोड़ की 10 लाख किताबें बनीं रद्दी, मचा हड़कंप
    • खोड़ा में युवक की हत्या के बाद भारी हंगामा; परिजनों और हिंदू संगठनों की मांगें मानकर अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
    • मोबाइल पर क्यों बज रहे हैं तेज सायरन? जानें सरकार के नए इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम की सच्चाई
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, May 30
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » चांदनी चौक से लेकर लाजपत तक… आज दिल्ली के 900 बाजार हैं बंद

    चांदनी चौक से लेकर लाजपत तक… आज दिल्ली के 900 बाजार हैं बंद

    April 25, 2025 देश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से पूरे देश की आंखें नम हैं और लगातार रोष बढ़ता जा रहा है. इस बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सभी 900 बाजार (900 markets of Delhi are closed) आज बंद हैं. वहीं, बीते दिन उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बाजार बंद रहे और मोमबत्ती मार्च निकाला गया. दरअसल, पहलगाम हमले में 26 पर्यटकों की मौत हुई है और कई घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है. हमले के बाद से सरकार शख्त रुख अपनाए हुए है.

    900 markets of Delhi are closed – पहलगाम हमले को लेकर दिल्ली में कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने ऐलान किया कि राष्ट्रीय राजधानी की 8 लाख से अधिक दुकानों पर कोई कारोबार नहीं होगा. रोजाना लगभग 1500 करोड़ रुपए का व्यापार होता है. वहीं, चांदनी चौक में सुबह 10.45 बजे से लालकिले तक “सहानुभूति मार्च” निकाला जाएगा. ये मार्च सांसद खंडेलवाल के नेतृत्व में निकाला जाएगा.

    ‘हमले से ट्रेडिंग कम्युनिटी में गहरा दुख’

    कैट ने कहा, ‘पहलगाम में हुए क्रूर आतंकवादी हमले ने ट्रेडिंग कम्युनिटी में गहरा दुख और गुस्सा पैदा कर दिया है. मृतकों को श्रद्धांजलि देने और सरकार के साथ मजबूत एकजुटता के तौर पर दिल्ली के प्रमुख व्यापार संघों ने दिल्ली में बाजारों को पूरी तरह बंद रखने की अपील है. कैट के महासचिव और चांदनी चौक से बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि बंद कोई विरोध प्रदर्शन नहीं बल्कि श्रद्धांजलि का प्रतीक है और देश के साथ एकजुटता व्यक्त करता है.

    जम्मू-कश्मीर में कई व्यापारी संगठनों ने रखा था बंद

    वहीं, जम्मू-कश्मीर में कई व्यापारी संगठनों ने भी बुधवार को बंद रखा था और पहलगाम हमले की निंदा करते हुए विरोध मार्च निकाला था. जम्मू चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (जेसीसीआई), जम्मू बार एसोसिएशन (जेबीए), ऑल जम्मू एंड कश्मीर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन और जम्मू ट्रेडर्स एसोसिएशन ने भारत के खिलाफ आतंकवाद को समर्थन देने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ अलग-अलग विरोध मार्च निकाले थे.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Jamal Siddiqui Death Threat: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष को 1 करोड़ की धमकी; खड़गे-राहुल गांधी को बम से उड़ाने की चेतावनी

    Terror Plot Busted: मुन्ना जगाड़ा और शहज़ाद भट्ठी का नेटवर्क सक्रिय; भारी मात्रा में ग्रेनेड और पाकिस्तान मेड हथियार बरामद

    पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

    एनडीए की भव्य पासिंग आउट परेड संपन्न; 353 कैडेट्स बने अधिकारी, 18 महिला कैडेट्स ने रचा इतिहास

    भुवनेश्वर में ABVP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी शुरू; शिक्षा के भारतीयकरण पर होगी चर्चा

    घुसपैठ और तस्करी पर नकेल; अमित शाह ने जिला अधिकारियों को सौंपी अहम जिम्मेदारी, जानें क्या है नई रणनीति

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.