Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अमित शाह का ‘मिशन बंगाल’: “15 दिन यहीं रुकूंगा”, रैली में बताया बीजेपी की जीत का सबसे ‘आसान तरीका’
    • पुणे में अप्रैल में ‘प्रलय’! लबालब सड़कें, डूबीं कारें और घुटने तक पानी; कुदरत के कहर से थमी रफ्तार
    • रसमलाई के लिए ‘रक्तपात’! शादी में नहीं मिली मिठाई तो बारातियों ने भांजी लाठियां; जमकर चले लात-घूंसे
    • जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी पर महासंग्राम! धर्म बड़ा या राजस्व? जानें इस मुद्दे पर क्यों आमने-सामने हैं पार्टियां
    • Energy Security: दुनिया को ऑयल क्राइसिस से बचाएगा भारत का नया कॉरिडोर, ईरान के दबाव को देगा मात
    • West Bengal News: हेमा मालिनी ने बंगाल के हालात को बताया ‘सांस्कृतिक फासीवाद’, लोकसभा स्पीकर को लिखी चिट्ठी
    • Rahul Gandhi in Assam: जुबिन गर्ग की विचारधारा हिमंत सरमा के खिलाफ थी! असम में राहुल गांधी का बड़ा बयान
    • बड़ी खबर: राघव चड्ढा पर AAP का कड़ा एक्शन! राज्यसभा उप नेता पद छीना, सदन में बोलने पर भी पाबंदी की मांग
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, April 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » भौंकने पर 7 कुत्तों को जहर देकर मार डाला, सोसाइटी के लोगों पर आरोप; डॉग लवर्स ने की शिकायत

    भौंकने पर 7 कुत्तों को जहर देकर मार डाला, सोसाइटी के लोगों पर आरोप; डॉग लवर्स ने की शिकायत

    March 20, 2025 मध्य प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    मध्य प्रदेश जबलपुर जिले के गोराबाजार थाना क्षेत्र स्थित तिलहरी के मोहित रेसीडेंसी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. आरोप है कि कॉलोनी में रहने वाले चार परिवारों ने गंदगी करने और भौंकने की (poisoning 7 dogs on barking) समस्या के कारण सात कुत्तों को जहर देकर मार डाला. इस घटना के खिलाफ डॉग लवर्स ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

    शिकायत डॉग लवर्स स्नेहा सिंह ने आरोप लगाया कि होली के एक दिन पहले वाली रात को इन निर्दोष कुत्तों को जहर देकर मारा गया. मृत कुत्तों में हाल ही में जन्मे कुछ पिल्ले भी शामिल थे, जिनकी उम्र महज दो महीने थी. शिकायतकर्ता ने कॉलोनी के व्हाट्सएप ग्रुप में हुई बातचीत का हवाला देते हुए पुलिस को सबूत भी सौंपे हैं.

    poisoning 7 dogs on barking – चैट में भी कुत्तों को जहर देकर मारने की साजिश की चर्चा की गई थी. शिकायतकर्ता का कहना है कि अपार्टमेंट में रहने वाले अजीत उइके, राना खान, अजीत राजपूत और अविनाश जैसवाल ने कुत्तों को जहर देकर मारा है. इसके अलावा, डॉग लवर खुशी तिवारी और उनके परिवार को शिकायत करने पर इनके द्वारा धमकी दी जा रही है.

    डॉग लवर्स ने की पोस्टमार्टम की मांग

    शिकायतकर्ता महिला और अन्य डॉग लवर्स ने पुलिस से मृत कुत्तों का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है. उनका कहना है कि यह मामला सिर्फ पशु क्रूरता का नहीं, बल्कि मानवता पर भी बड़ा सवाल खड़ा करता है. इस घटना के सामने आने के बाद मोहित रेसीडेंसी और आसपास के क्षेत्र में रहने वाले कई लोग आक्रोशित हैं. कुछ लोगों का कहना है कि अगर कुत्तों से दिक्कत थी तो नगर निगम या एनजीओ की मदद ली जा सकती थी, लेकिन इस तरह उन्हें जहर देकर मारना अमानवीय है.

    संवेदनशील मामला, कड़ी कार्रवाई की उम्मीद

    वहीं पूरी घटना की गंभीरता को देखते हुए जबलपुर पुलिस ने संदिग्ध परिवारों से पूछताछ शुरू कर दी है. एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने कहा कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या अन्य लोगों ने भी इस साजिश में सहयोग किया था.

     

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    MP के बिजली उपभोक्ताओं की चांदी! अब 15 मई तक उठाएं विद्युत समाधान योजना का लाभ

    रीवा में इंसानियत शर्मसार! किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 56 लाख की ठगी, पुलिस ने दबोचा शातिर जालसाज

    मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी पर मचा घमासान, भारतीय किसान संघ ने 15 मई से आंदोलन का किया ऐलान

    सीधी कलेक्टर ने रात में किया औचक निरीक्षण, जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं; ताबड़तोड़ आदेश जारी

    बड़ी खबर! 22 हजार स्कूलों की 1.22 लाख सीटों पर आज निकलेगी लॉटरी, आपके बच्चे को मिलेगा फ्री एडमिशन?

    उज्जैन व्यापार मेले ने रचा इतिहास, 41 हजार से ज्यादा वाहन बिके; सरकार को मिला ₹206 करोड़ का राजस्व

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.