Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • MP के बिजली उपभोक्ताओं की चांदी! अब 15 मई तक उठाएं विद्युत समाधान योजना का लाभ; ऊर्जा मंत्री का बड़ा ऐलान
    • रीवा में इंसानियत शर्मसार! किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 56 लाख की ठगी, पुलिस ने हरदा से दबोचा शातिर जालसाज
    • MP News: मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी पर मचा घमासान, भारतीय किसान संघ ने 15 मई से आंदोलन का किया ऐलान
    • Sidhi News: सीधी कलेक्टर ने रात में किया औचक निरीक्षण, जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं; ताबड़तोड़ आदेश जारी
    • बड़ी खबर! 22 हजार स्कूलों की 1.22 लाख सीटों पर आज निकलेगी लॉटरी, आपके बच्चे को मिलेगा फ्री एडमिशन?
    • High Court Decision: घर में नमाज पढ़ने पर पुलिस का चालान रद्द, हाई कोर्ट ने दिया पुलिस को बड़ा निर्देश
    • Ramayan Teaser Out: रणबीर कपूर के ‘राम’ अवतार ने जीता दिल, 2 मिनट के टीज़र ने खड़े कर दिए रोंगटे!
    • IPL 2026: क्या संजीव गोयनका को सफाई दे रहे थे ऋषभ पंत? LSG की हार के बाद वायरल वीडियो ने मचाई खलबली
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, April 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » ये वादा झूठा निकला… महिलाओं के खाते में कब आएंगे 2500 रुपये, आतिशी ने पूछे बीजेपी से सवाल

    ये वादा झूठा निकला… महिलाओं के खाते में कब आएंगे 2500 रुपये, आतिशी ने पूछे बीजेपी से सवाल

    March 20, 2025 दिल्ली 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    दिल्ली में चुनाव के समय जिस एक वोटबैंक पर सभी पार्टियों ने सबसे ज्यादा फोकस किया था वो महिला वोटबैंक था. साइलेंट वोटर्स को अपने पक्ष में करने के लिए पार्टियों ने उनके लिए कई (this promise turned out to be false) योजनाएं शुरू करने का वादा किया और उन्हीं में से एक वादा था कि महिलाओं को हर महीने वित्तीय सहायता दी जाएगी

    this promise turned out to be false – जहां आम आदमी पार्टी ने महिलाओं को 2100 रुपये देने का वादा किया था. वहीं, सत्ता में मौजूद बीजेपी पार्टी ने भी 2500 रुपये देने का वादा किया था. सीएम रेखा गुप्ता ने जीत हासिल करने के बाद ऐलान किया था कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन महिलाओं के खाते में सहायता की पहली किस्त आएगी, लेकिन अब पूर्व सीएम आतिशी ने इस स्कीम को लेकर बीजेपी को घेरा है. साथ ही आतिशी ने पार्टी से सवाल पूछा है कि महिलाओं के खाते में पैसे कब आएंगे.

    आतिशी ने BJP पर किया हमला

    पूर्व सीएम आतिशी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा, आज 20 मार्च है दिल्ली में बीजेपी की सरकार बने हुए एक महीना हो गया है, लेकिन एक महीने के बावजूद बीजेपी और प्रधानमंत्री ने जो वादा किया था कि दिल्ली की हर महिला के खाते में 2500 आएंगे वो नहीं आए. आप नेता आतिशी ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि पहली कैबिनेट बैठक में फैसला होगा और 8 मार्च को महिलाओं के खाते में 2500 रुपये आ जाएंगे लेकिन ये वादा झूठा निकला. पैसा तो छोड़िए रजिस्ट्रेशन भी नहीं हुआ. बस एक झुनझुना दे दिया कि 4 मंत्रियों की कमेटी फैसला लेगी.

    महिला समृद्धि योजना को लेकर पूर्व सीएम आतिशी ने बीजेपी से 4 सवाल पूछे.

    1. क्या बीजेपी दिल्ली की हर महिला को 2500 देगी या फिर इतने शर्तें लगा देगी की 1% महिलाओं को भी पैसा नहीं मिलेगा. 48 लाख महिलाओं को पैसा मिलेगा या नहीं? मोदी जी ने सभी महिलाओं से वादा किया था.
    2. कमेटी बने 12 दिन हो गए लेकिन कोई फैसला नहीं लिया गया, बीजेपी के पास अरविंद केजरीवाल को गालियां देने का समय है.
    3. 2500 रुपए के लिए रजिस्ट्रेशन कब शुरू होगा?
    4. 2500 रुपए महिलाओं के खाते में कब आएंगे?
    सीएम रेखा गुप्ता ने क्या ऐलान किया?

    सीएम रेखा गुप्ता ने शपथ ग्रहण समारोह के बाद इस बात का ऐलान किया था कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं के खाते में 2500 रुपये की पहली किस्त डाली जाएगी. हालांकि, 8 मार्च के दिन सीएम रेखा गुप्ता ने इस योजना को लेकर और भी जानकारी सामने रखी. सीएम ने बताया था कि पार्टी अपने इस वादे को पूरा करने जा रही है. दिल्ली कैबिनेट ने इस स्कीम को मंजूरी दे दी है. जिसके तहत आर्थिक तौर से कमजोर वर्ग की महिलाओं को 2,500 रुपए महीने भत्ता मिलेगा.

    सीएम ने इस दौरान यह भी बताया था कि इस साल के लिए 5100 करोड़ रुपए इस योजना के लिए आवंटित किए गए हैं. साथ ही एक कमेटी का भी गठन किया गया है. मंत्री प्रवेश वर्मा और मंत्री कपिल मिश्रा इस कमेटी में होंगे. सीएम ने जानकारी दी थी कि एक पोर्टल बनाया जाएगा. BPL कार्ड धारक महिलाओं को इस योजना का फायदा मिलेगा.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    दिल्ली में पिस्टल की नोक पर पिता से 10 लाख की लूट, नकाबपोश बेटा ही निकला मास्टरमाइंड

    आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर

    दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी राहत, अफवाहों पर लगाम

    दिल्ली के JLN स्टेडियम में 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह, CM रेखा गुप्ता ने दिया आशीर्वाद

    दिल्ली की गौशालाओं के लिए ₹20 करोड़ से ज्यादा का फंड जारी; अब गायों के संरक्षण को मिलेगी नई ताकत

    एम्स दिल्ली की पूर्व छात्रा डॉ. निशा मेहता बनीं नेपाल की स्वास्थ्य मंत्री, जानें उनके सामने क्या हैं बड़ी चुनौतियां

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.