Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, April 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » उत्तर प्रदेश में बसने जा रहा ये नया ‘शहर’, फैला होगा 6000 एकड़ में

    उत्तर प्रदेश में बसने जा रहा ये नया ‘शहर’, फैला होगा 6000 एकड़ में

    March 18, 2025 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    देश के सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में एक नई टाउनशिप बसने जा रही है. ये पूरे 6,000 एकड़ में फैली होगी. जिस इलाके में ये बसने वाली है उस एरिया में ऐसी (new city going to settle in Uttar Pradesh) टाउनशिप करीब 40 साल पहले बसाई गई थी और अब सरकार ने करीब 4 दशक के बाद यहां नया शहर बसाने का फैसला किया है. यहां लोगों को रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्लॉट्स दोनों उपलब्ध होंगे.

    ये टाउनशिप लखनऊ के बक्शी का तालाब (BKT) एरिया में बसने जा रही है. लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने इस 6,000 एकड़ की टाउनशिप का प्लान बना लिया है. इसके लिए जमीन का सर्वे भी शुरू किया जा चुका है.

    कहां-कहां की जमीन आएगी शहर के हिस्से में?

    एलडीए के वाइस प्रेसिडेंट प्रथमेश कुमार का कहना है कि इस योजना के लिए बीकेटी क्षेत्र के 14 गांवों की जमीन चिन्हित कर ली है. इनमें भौली, बौरुमाऊ, धतिंगरा, गोपरामऊ, लक्ष्मीपुर, पूरब गांव, पुरवा, सैरपुर, फर्रुखाबाद, कोडरी भौली, कमलाबाद, कमलापुर, सैदापुर और पल्हरी शामिल हैं. ये टाउनशिप लखनऊ से सीतापुर की तरफ जाने वाले रोड पर विकसित होगी.

    उन्होंने कहा कि टाउनशिप के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को तेज करने के लिए 5 सीनियर ऑफिसर की एक कमेटी बनाई गई है. सचिव विवेक श्रीवास्तव कमेटी के अध्यक्ष हैं. एलडीए ने 3 मार्च को ही इन गांवों की जमीन अधिग्रहण का आदेश जारी कर दिया था.

    40 साल बाद सीतापुर रोड पर नई योजना

    एलडीए करीब 40 साल बाद सीतापुर रोड पर एक बार फिर टाउनशिप विकसित करने जा रहा है. इससे पहले, जानकीपुरम और जानकीपुरम एक्सटेंशन योजना विकसित की गई थी. इस नई योजना से लखनऊ के लोगों को आधुनिक सुविधाओं से लैस नए आवासीय और व्यावसायिक प्लॉट मिल सकेंगे, जिससे शहर का विस्तार तेजी से हो सकेगा.

    new city going to settle in Uttar Pradesh – वैसे भी उत्तर प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) की तर्ज पर लखनऊ से सटे जिलों के कुछ एरिया को मिलाकर स्टेट कैपिटल रीजन (SCR) बनाने की योजना बनाई है. इस नई बसावट की योजना को इसी प्रोजेक्ट का हिस्सा माना जा रहा है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    एक कमरा और 4 लाशें! फंदे पर झूलता मिला पति, फर्श पर पड़ी मिली पत्नी और 2 मासूम बच्चों की लाश

    UP PCS 2024 Topper List: घर की जिम्मेदारियों के साथ नेहा पांचाल बनीं UPPSC टॉपर, टॉप 20 में 13 बेटियों का दबदबा

    Unique Vow Fulfilled: ‘पत्नी से पीछा छुड़ा दो भगवान’, मन्नत पूरी होने पर पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा

    अखिलेश यादव का ‘मास्टरस्ट्रोक’: दादरी रैली के जरिए पश्चिमी यूपी की 140 सीटों पर सपा का गेम प्लान!

    हारिस अली की पूछताछ में 10 संदिग्ध रडार पर! ISIS को मिल रही विदेशी फंडिंग की खुली परतें

    मुरादाबाद में छात्रा पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव, बुर्का पहनाने और नॉनवेज खिलाने के आरोप में गिरफ्तारी

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.