Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Gwalior Crime News: पुरानी रंजिश में युवक पर कुल्हाड़ी और सरिये से जानलेवा हमला; पुरानी छावनी पुलिस ने दर्ज किया केस
    • Train AC Maintenance: ट्रेनों में अब नहीं खराब होगा एसी! भोपाल वर्कशाप में 527 कोचों की होगी मरम्मत
    • Housing Board Gwalior: चंबल कॉलोनी में सड़क पर पेड़ देख भड़के लोग; इंजीनियरों की लापरवाही पर खड़े हुए सवाल
    • MP Urban Body Election 2027: प्रत्याशी चयन के लिए कांग्रेस ने कसी कमर; पुराने अनुभवों से सीखकर बनाई खास रणनीति
    • Madhya Pradesh Politics: सीएम मोहन यादव की संपत्ति पर छिड़ी जंग; बीजेपी विधायक ने रॉबर्ट वाड्रा का नाम लेकर घेरा
    • MP High Court on Missing Case: “अगर वह जिंदा होती तो खुद लौट आती”; 10 साल पुराने लापता केस में कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
    • Indore Honor Killing Case: इंदौर के पहले ऑनर किलिंग मामले में कोर्ट का फैसला; तेजकरण भालसे हत्याकांड में 3 दोषियों को उम्रकैद
    • Jyotiraditya Scindia Guna Visit: गुना को मिली बड़ी सौगात; 42 करोड़ की कूनो नदी पुनर्जीवन परियोजना का हुआ लोकार्पण
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, June 28
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Ad
    Home » कोलेजन बढ़ाने के लिए काम आएगी इस नीले फूल की चाय, ऐसे करें डाइट में शामिल

    कोलेजन बढ़ाने के लिए काम आएगी इस नीले फूल की चाय, ऐसे करें डाइट में शामिल

    March 7, 2025 लाइफ स्टाइल 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    क्या आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा ग्लोइंग और जवां दिखे? तो इसके लिए सबसे जरूरी है कोलेजन का लेवल बनाए रखना. कोलेजन वो प्रोटीन है, जो हमारी त्वचा को लचीला, मुलायम और (blue flower tea) झुर्रियों से मुक्त बनाए रखता है. उम्र बढ़ने के साथ कोलेजन का प्रोडक्शन धीरे-धीरे कम होने लगता है, जिससे त्वचा पर बुढ़ापे के लक्षण दिखने लगते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक खास तरह की चाय आपकी त्वचा को नेचुरली जवां बनाए रखने में मदद कर सकती है?

     blue flower tea – हम बात कर रहे हैं अपराजिता (ब्लू टी) की, जो अपने एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-एजिंग गुणों के लिए जानी जाती है. ये चाय त्वचा की इलास्टिसिटी को बनाए रखने में मदद करती है और झुर्रियों को दूर करने में भी कारगर साबित होती है. आइए जानते हैं कि अपराजिता चाय कैसे आपके कोलेजन स्तर को बढ़ाने में मदद कर सकती है और इसे अपनी डाइट में कैसे शामिल करें.

    कोलेजन बढ़ाने में कैसे मदद करती है अपराजिता चाय?

    अपराजिता फूल यानी ब्लू पी टी (Blue Pea Tea) कोलेजन उत्पादन को बढ़ाने और त्वचा की हेल्थ सुधारने में बेहद फायदेमंद होती है. इसमें कई ऐसे पोषण तत्व पाए जाते हैं जिनकी मदद से हमारे शरीर को कई फायदे पहुंचाती हैं.

    एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर- अपराजिता फूल में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. जो त्वचा को फ्री-रैडिकल्स से बचाते हैं और एजिंग के प्रोसेस को स्लो करते हैं, जिससे बढ़ती उम्र में कोलेजन की कमी नहीं होती है.

    फ्लेवोनोइड्स और बायोएक्टिव कंपाउंड्स- इसमें मौजूद फ्लेवोनोइड्स और अन्य बायोएक्टिव तत्व स्किन सेल्स को रिपेयर करने और कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाने में सहायक होते हैं.

    विटामिन C की मौजूदगी- अपराजिता के फूलों की चाय शरीर में विटामिन C के अवशोषण को बेहतर बनाती है, जिससे कोलेजन के निर्माण में मदद मिलती है और हमारी स्किन हेल्दी ग्लोइंग बनी रहती है .

    त्वचा की इलास्टिसिटी बनाए रखती है: अगर आप रेगुलर तौर पर अपराजिता के फूलों की चाय पीना शुरू कर दें तो ये त्वचा की इलास्टिसिटी को बनाए रखने में मदद करेगी, जिससे स्किन हेल्दी और ग्लोइंग दिखेगी है. लेकिन इसकी तासीर गर्म होती है इसलिए इसे कम क्वांटिटी में ही पिएं.

    अपराजिता चाय को डाइट कैसे शामिल करें?

    अगर आप इस खास ब्लू टी को अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं, तो इन आसान तरीकों को अपना सकते हैं:

    ब्लू टी के रूप में पिएं: एक कप पानी में 4-5 अपराजिता फूल डालें और 5 मिनट तक उबालें. इसे छानकर इसमें नींबू की कुछ बूंदें मिलाएं, जिससे ये हल्के बैंगनी रंग में बदल जाएगा. शहद या गुड़ डालकर स्वाद बढ़ाएं और गर्मागर्म पिएं.

    डिटॉक्स वॉटर बना कर पिएं : एक जार में पानी भरें और उसमें अपराजिता के फूल डालकर रातभर छोड़ दें. अगली सुबह इस डिटॉक्स वॉटर को दिनभर घूंट-घूंट कर पिएं.

    स्मूदी में करें इस्तेमाल: अपनी फेवरेट स्मूदी में ब्लू टी मिलाकर इसे और हेल्दी बना सकते हैं. ये ना सिर्फ रंग में खूबसूरत लगेगी, बल्कि आपको कई स्किन बेनिफिट्स भी देगी.

    गर्मियों में ठंडी ब्लू टी बनाएं: उबली हुई ब्लू टी को ठंडा कर ले और फिर उसमें पुदीना, नींबू और आइस क्यूब्स डालें. ये गर्मियों में एक बेहतरीन रिफ्रेशिंग ड्रिंक का काम करेगी.

    कोलेजन बूस्टर फेस पैक: ब्लू टी को ठंडा करके उसमें मुल्तानी मिट्टी या एलोवेरा मिलाकर फेस पैक बना सकते हैं. ये स्किन को टाइट करने और नेचुरल ग्लो देने में मदद करेगा.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Monsoon Travel Tips: मानसून में पहाड़ों की यात्रा कैसे बनाएं सुरक्षित और यादगार? फॉलो करें ये जरूरी गाइडलाइन

    Pregnancy Tips: गर्भावस्था में सुबह की धूप लेना कितना सुरक्षित? जानें विशेषज्ञों की राय और फायदे

    Health Tips: ऑफिस में घंटों बैठकर काम करते हैं? हर घंटे सिर्फ 5 मिनट की सैर से मिलेंगे ये गजब के फायदे

    Black Pepper Benefits: इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए काली मिर्च है रामबाण उपाय, जानें सेवन का सही तरीका

    Dry Fruits in Summer: गर्मी में ड्राई फ्रूट्स खाने का सही तरीका; जानें किन सूखे मेवों से बचें और क्या खाएं

    थोड़ा चलते ही सांस फूलना है खतरे की घंटी! एक्सपर्ट ने चेताया, रोज करें ये 3 काम, फेफड़े बनेंगे मजबूत

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.