Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों पर सुबह से जारी है छापेमारी
    • छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.2 डिग्री पर पहुंचा
    • 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल रहे सुरक्षा की कमान
    • कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्रों पर मंडराया खतरा
    • रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपये के 25 संदिग्ध नोट
    • कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किया सील
    • छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई है गर्मी
    • बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 करोड़ रुपये
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, November 28
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी के दिन करें ये खास उपाय, पूरे होंगे अधूरे काम!

    द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी के दिन करें ये खास उपाय, पूरे होंगे अधूरे काम!

    February 10, 2025 धार्मिक 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

     हिंदू धर्म शास्त्रों में चतुर्थी तिथि बहुत विशेष मानी गई है. हिंदू धर्म में चतुर्थी तिथि विघ्नहर्ता भगवान गणेश को समर्पित की गई है. हर माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी का व्रत (Dwijapriya Sankashti Chaturthi) रखा जाता है. फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली चतुर्थी संकष्टी चतुर्थी द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी के नाम से जानी जाती है. इस दिन द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाता है. इस दिन महिलाएं अपनी संतान की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्रत रखती हैं.

    Dwijapriya Sankashti Chaturthi – द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश का पूजन और व्रत का विधान है. द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश के पूजन और व्रत के साथ ही इस दिन चंद्रदेव की भी अराधना-उपासना की जाती है. महिलाएं द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी का व्रत अपनी संतान की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए रखती हैं. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन व्रत करने से विघ्नों का नाश हो जाता है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. साथ ही इस दिन कुछ खास उपाय करने से आर्थिक स्थिति अच्छी होती है. अधूरे काम पूरे होते हैं. साथ ही जीवन में खुशहाली आती है.

    कब है द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी का व्रत ?

    हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 15 फरवरी को रात को 11 बजकर 52 मिनट हो जाएगी. वहीं इस तिथि का समापन 17 फरवरी को रात 2 बजकर 15 मिनट पर हो जाएगा. ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, 16 फरवरी को द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा.

    करें ये खास उपाय
    • आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है और अधूरे काम पूरे होने में अड़चनें आ रही हैं, तो द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी के दिन तीन बत्तियों वाला दिया जलाना चाहिए. साथ ही ऊं गं गौं गणपते विघ्न विनाशिने स्वाहा का 21 माला का जाप करना चाहिए. इससे धन-धान्य में बढ़ोतरी होती है और अधूरे काम भी पूरे हो जाते हैं.
    • घर में सुख-शांति वापस लाने के लिए इस दिन चांदी के गणेश जी की प्रतिमा को घर लेकर आना चाहिए. भगवान गणेश का पूजन करना चाहिए. पूजा के समय उन्हें हल्दी की पांच गांठ चढ़ानी चाहिए. इससे घर में सकारात्मकता और सुख-शांति आती है.
    • कई बार ऐसा होता है कि ग्रह दोष के कारण काम पूरे नहीं होते. ऐसे में इस दिन गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए. इससे ग्रह दोष दूर होते हैं, जिसके बाद अधूरे काम पूरे होने लगते हैं.
    • द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को लाल फूल और दूर्वा चढ़ानी चाहिए. इससे सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.
    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    गणाधिप संकष्टी चतुर्थी 2026: आज रखा जा रहा है भगवान गणेश को समर्पित विशेष व्रत, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

    27 नवंबर 2026 का दैनिक राशिफल: संकष्टी चतुर्थी के पावन पर्व पर ग्रहों की विशेष चाल, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल

    हिंदू धर्म में विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त और नक्षत्रों का विशेष महत्व: दांपत्य जीवन में सुख और स्थिरता के लिए ज्योतिषीय गणना का रखा जाता है ध्यान

    उत्तराखंड के पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल की बेटी और अभिनेत्री आरुषि निशंक ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान संग शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

    उत्पन्ना एकादशी 2026: चार दिसंबर को रखा जाएगा पावन व्रत, इसी दिन प्रकट हुई थीं एकादशी माता

    एक दिन के अवकाश के बाद भारतीय शेयर बाजार में लौटी जबरदस्त रौनक, सेंसेक्स 1,426 अंक उछलकर खुला और निफ्टी ने भी लगाई बड़ी छलांग

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.