कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को दिल्ली की पटपड़गंज सीट पर रैली की. जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बीजेपी के साथ ही आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला. केजरीवाल उनके निशाने पर रहे. राहुल गांधी ने कहा, मैं नहीं जानता कि बाकी पार्टी वाले मोदी जी से डरते हैं या नहीं लेकिन केजरीवाल जरूर कांप जाते हैं. उनके इस बयान पर अब केजरीवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि डर और बहादुरी पर ज्ञान न ही दें तो अच्छा है. देश जानता है (Who Is Coward And Who Is Brave) कौन कायर है और कौन बहादुर.
इसे भी पढ़ें – दिन में गर्मी, रात में ठंडी… जनवरी में झुलसा रहा सूरज, 24 डिग्री तक पहुंचा तापामान; मौसम वैज्ञानिक ने बताई वजह
राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, मोदी जी तो शराब घोटाले जैसा फर्जी केस बनाकर भी लोगों को जेल में डाल देते हैं. आप और आपका परिवार नेशनल हेराल्ड जैसे ओपन एंड शट केस में अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं हुआ? रॉबर्ट वाड्रा को बीजेपी से क्लीन चिट कैसे मिल गई? डर और बहादुरी पर ज्ञान न ही दें तो अच्छा है. देश जानता है कौन कायर है और कौन बहादुर.
राजमहल पर चुप क्यों हैं राहुल गांधी ?
Who Is Coward And Who Is Brave – राहुल गांधी पर केजरीवाल के हमले यहीं नहीं रुके. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा, लोग पूछ रहे हैं कि राहुल गांधी राजमहल पर चुप क्यों हैं? आज राहुल गांधी ने दिल्ली में पूरा बीजेपी वालों का भाषण दोहराया. जनता को बता दो कि बीजेपी और कांग्रेस में क्या समझौता हुआ है?

