Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख
    • घर में मिली महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्थी में उलझी पुलिस
    • एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बताया निराधार
    • बुआ-भतीजी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जांच में जुटी पुलिस
    • रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस
    • ‘जंगलराज’ के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर BJP को घेरा
    • दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी सूरत
    • तांत्रिक कमरुद्दीन की क्राइम कुंडली : पीरागढ़ी केस में बड़ा खुलासा, सीरियल किलर की तरह 6 लोगों को उतारा मौत के घाट
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, February 12
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » महाराष्ट्र: GBS रहस्यमयी बीमारी, अलर्ट पर है राज्य सरकार… बोले मंत्री प्रताप सरनाईक

    महाराष्ट्र: GBS रहस्यमयी बीमारी, अलर्ट पर है राज्य सरकार… बोले मंत्री प्रताप सरनाईक

    January 27, 2025 देश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    महाराष्ट्र के पुणे में दुर्लभ बीमारी से हड़कंप मच गया है. पुणे और उसके आसपास के शहरों में गिलियन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. पुणे में अबतक 101 मामले आ चुके हैं. वहीं जीबीएस से संक्रमित 15 मरीज वेंटिलेटर पर हैं. एक मरीज की मौत हो चुकी है. जीबीएस के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुणे का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है. इस बीच महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री प्रताप सरनाईक ने TV9 भारतवर्ष से बात करते हुए कहा कि ये एक बीमारी रहस्यमयी है, कई लोग एडमिट हो रहे हैं.

    उन्होंने बताया कि पुणे, सोलापुर और पश्चिम महारष्ट्र में कई केसेस सामने आ रहे है. हमारी सरकार ने मुफ्त इलाज का ऐलान किया है. उन्होंने बताया कि कमला नेहरू अस्पताल में मरीजों का इलाज जारी है. इस बीमारी के चलते मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, हालांकि सरकार अलर्ट है और हालात पर नजर बनाए हुए है. सरनाईक ने बताया कि आरोग्य मंत्री लगातार ध्यान दिए हुए है. लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है सरकार हर संभव मदद कर रही है.

    ‘हमारे नेताओं से सीखें उद्धव और शरद पवार’

    इसके साथ ही मंत्री प्रताप सरनाईक ने विपक्षी गठबंधन पर भी तंज किया. उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे और शरद पवार बैठक ले रहे है लेकिन उन्हें हमारे नेताओं से सीखना चाहिए. एकनाथ शिंदे शिवसेना के हर नेता और लोगो से मिल रहे हैं और अपनी ताकत बढ़ा रहे हैं. मंत्री ने कहा कि इन लोगों को भी लोगों और अपने नेताओं ने मिलना चाहिए ताकि इनकी ताकत बढ़ सके वरना इनकी संख्या 20 से 2 होने में समय नहीं लगेगा.

    ‘महाराजा पर डांस फिल्माना गलत, इसे फौरन हटाना चाहिए’

    इसके अलावा मंत्री ने फिल्म छावा पर हो रही कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा किछत्रपति संभाजी महाराज पर डांस फिल्माना गलत है, इस पर विवाद हो रहा है, लोग नाराज हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि महाराजा का चरित्र दुनिया को दिखाओ लेकिन उसमें कुछ गलत नहीं होना चाहिए. सरनाईक ने कहा कि हम फिल्म बनाने वालों को कहेंगे कि तुरंत ये आपत्तिजनक दृश्य फिल्म से हटा दिया जाए.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख

    एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बताया निराधार

    जनरल नरवणे की किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ पर बढ़ी हलचल, दिल्ली पुलिस पेंगुइन से पूछेगी सवाल

    वंदे मातरम् को लेकर नई गाइडलाइंस जारी, क्या खड़ा होना है अनिवार्य?

    बंगाल के युवाओं और किसानों की चांदी! ममता सरकार देगी हर महीने भत्ता, जानें कैसे करना होगा आवेदन

    असम की फाइनल वोटर लिस्ट जारी; ड्राफ्ट सूची से 2.43 लाख नाम बाहर, अब 2.49 करोड़ मतदाता करेंगे फैसला

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.