Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव।
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, April 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » दुनिया के हर हाथ में होगा इंडियन iPhone, Apple करने जा रही अब ये डील

    दुनिया के हर हाथ में होगा इंडियन iPhone, Apple करने जा रही अब ये डील

    January 27, 2025 टेक्नोलॉजी 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    चीन से मोहभंग होने के बाद एपल जैसी बड़ी कंपनी अपने पॉपुलर Apple iPhone स्मार्टफोन को अब इंडिया में ही बनाने पर जोर दे रही है. इतना ही नहीं कंपनी का फोकस एपल आईफोन के लोकलाइजेशन पर भी है यानी कंपनी अब इंडिया में ही बने कंपोनेट्स का इस्तेमाल भी बढ़ा रही है. इसी सिलसिले में अब वह बाबा कल्याणी की कंपनी भारत फोर्ज के साथ एक डील को लेकर बातचीत कर रही है. अगर ऐसा होता है, तो वह दिन दूर नहीं जब दुनिया के हर हाथ में एक इंडियन आईफोन होगा.

    एपल ने साल 2020 से भारत में आईफोन बनाना शुरू किया और सरकार की प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना का फायदा उठाया. कंपनी यहां बनने वाले अपने ज्यादातर आईफोन का एक्सपोर्ट करती है. साल 2024 में कंपनी का इंडिया में बने आईफोन का एक्सपोर्ट रिकॉर्ड 12.8 बिलियन डॉलर ( करीब 1100 अरब रुपए) का रहा है. इसी तरह कंपनी ने आने वाले सालों में इंडिया में 30 बिलियन डॉलर की वैल्यू के प्रोडक्शन का लक्ष्य बनाया है.

    बाबा कल्याणी बनेंगे एपल के साथी?

    पुणे की ‘भारत फोर्ज’ को 76 साल के बाबा कल्याणी संभालते हैं. उनकी कंपनी ऑटोमोटिव से लेकर कंस्ट्रक्शन, माइनिंग, रेलवे, एरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर में काम करती है. एपल के साथ अगर कंपनी की बातचीत सफल रहती है तो ये उसके लिए कंपोनेंट्स और मैकेनिक्स बनाएगी. भारत की ये चौथी ऐसी कंपनी होगी जो एपल आईफोन के लिए सप्लायर का काम करेगी. अभी टाटा ग्रुप, मदरसन ग्रुप और एइक्यूस कंपनी एपल के लिए काम कर रही हैं.

    चीन छोड़कर भारत आए एपल सप्लायर

    अगर एपल के सप्लायर्स की लिस्ट देखें, तो कई कंपनियों ने चीन छोड़कर भारत का रुख किया है. एपल की सबसे बड़ी असेंबलिंग पार्टनर फॉक्सकॉन ने इंडिया में अपना प्लांट लगाया है. जबकि टाटा ग्रुप भी दो फैक्टरी में एपल की असेंबलिंग कर रहा है. इसके अलावा एपल के लिए बैटरीपैक्स बनाने का काम सनवोडा, केबल्स बनाने का काम फॉक्सलिंक और एंक्लोजर्स बनाने का काम एइक्यूस कर रहा है.

    एपल के सबसे बड़े सप्लायर्स में से एक एमपेरेक्स टेक्नोलॉजी ने मानेसर हरियाणा में बैटरी सेल्स की फैक्टरी लगाई है जिसका प्रोडक्शन जल्द शुरू होने वाला है. वहीं मदरसन ग्रुप का हांगकांग की बीआईईएल क्रिस्टल मैन्युफैक्टरी के साथ एक जॉइंट वेंचर बनाने का प्रस्ताव है, जिस पर सरकार अभी विचार कर रही है.

    एपल ने जब 2020 में भारत में आईफोन बनान शुरू किया तो उसका लोकल वैल्यू एडिशन 5 से 8 प्रतिशत था. अब कंपनी इसे 15 से 18 प्रतिशत करने पर काम कर रही है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    बदल जाएंगे डिजिटल नियम, केंद्र सरकार के आदेश को मानना अब सोशल मीडिया के लिए होगा ज़रूरी

    Fridge Tips in Hindi: फ्रिज में खाना रखने का सही तरीका जानें, इन गलतियों से बढ़ता है बिजली का बिल

    एप्स्टीन पीड़िता ने गूगल पर किया मुकदमा, निजी डेटा लीक और सुरक्षा में चूक का लगाया गंभीर आरोप

    बैटरी का बाप! Redmi 15A लॉन्च, एक बार चार्ज करने पर चलेगा 3 दिन, कीमत सुन रह जाएंगे हैरान

    अब पहाड़ों और जंगलों में भी मिलेगा फुल नेटवर्क! Airtel और Starlink का बड़ा धमाका

    WhatsApp की बड़ी ‘जादूई’ ट्रिक! अब बिना नंबर सेव किए करें किसी को भी मैसेज; बस फॉलो करें ये तरीका

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.