Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • “खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं…” पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का छलका दर्द, ‘आम आदमी’ को दिया खास मैसेज
    • LPG सिलेंडर पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं! केंद्र सरकार सख्त, राज्यों को दिया ‘कंट्रोल’ का आदेश
    • UAE का ‘उधार’ बना पाकिस्तान के लिए आफत! दुबई ने दिया 17 अप्रैल तक का समय—”पूरा पैसा वापस करो”
    • अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ से जुड़ा ‘विवान’ का खास कनेक्शन! सेंसर से क्लियर हुआ टीजर, जल्द मचेगा धमाल
    • लंबी उम्र चाहिए तो रोज इतने कदम चलना है जरूरी, साइंस ने बताया पैदल चलने का सही आंकड़ा
    • क्या आपके ड्राइंग रूम का फर्नीचर रोक रहा है आपकी तरक्की? जानें सजाने का सही तरीका और दिशा
    • डॉक्टर बना ‘हैवान’! इलाज के दौरान छात्रा से बैड टच और कपड़े उतरवाने का आरोप; FIR दर्ज
    • ग्लोबल टेंशन में भारत का मास्टरस्ट्रोक! इंडस्ट्रीज के लिए 2.5 लाख करोड़ का महा-पैकेज, चीन की बढ़ेगी टेंशन
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, April 3
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » काशी में महाकुंभ की पाठशाला, प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को बताया जा रहा इतिहास और महात्म्य

    काशी में महाकुंभ की पाठशाला, प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को बताया जा रहा इतिहास और महात्म्य

    January 25, 2025 उत्तर प्रदेश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    उत्तर प्रदेश ही समूचे देश में महाकुंभ की धूम है. महाकुंभ में इंतजामों को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी है. इस बात को महाकुंभ पहुंचने वाले लोग भी मान रहे हैं.इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार ने एक ऐसी व्यवस्था भी की है, जिससे वो लोग भी महाकुंभ और इसके महात्म्य से परिचित हो जाएंगे, जो किसी कारणवस महाकुंभ नहीं जा पा रहे हैं. इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने काशी में महाकुंभ को लेकर एक अनोखी पाठशाला शुरू की है. इस पाठशाला में बच्चों को महाकुंभ की विशेषता, महत्व और महात्म्य को पढ़ाया जा रहा है.

    स्कूलों में इसके लिए नियमित कक्षाएं लगाई जा रही हैं. इस दौरान बच्चों को प्रेरित किया जा रहा है कि वह खुद भी सीखें और घर जाकर अपने माता पिता को भी बताएं. वाराणसी जिला प्रशासन ने इस संबंध में एक बुकलेट भी तैयार किया है. तीन पेज के इस बुक लेट में महाकुंभ का माहात्म्य, महाकुंभ की कथा और कुंभ कितने प्रकार के होते हैं आदि के विवरण दिए गए हैं. इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि इस बार महाकुंभ में क्या-क्या सुविधाएं हैं. इन सभी विषयों पर जानकारी दी गई है और नोट्स लिखे गए हैं.

    एक-एक टीचर को मिली है पढ़ाने की जिम्मेदारी

    इस बुकलेट को प्राथमिक विद्यालयों में वितरित कर पढ़ाया जा रहा है. इसी क्रम में रोजाना महाकुंभ की विशेषताओं पर आधारित कक्षाएं आयोजित की जा रही हैं. इसके लिए एक अध्यापिका की ड्यूटी लगाई गई है. अधिकारियों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में ऐसा पहली बार हो रहा है, जिसमें प्राथमिक विद्यालयों में महाकुंभ की विशेषता पढ़ाई जा रही है. इसमें सनातन संस्कृति को बताया जा रहा है. बाकायदा बोर्ड पर लिखकर बच्चों को समझाया जा रहा है कि महाकुंभ क्या है, हम कुम्भ स्नान क्यों करते हैं और इस कुंभ में स्नान करने का क्या महत्व या फल प्राप्त होता है.

    महाकुंभ क्लास को एंजॉय कर रहें हैं बच्चे

    क्लास में इसे पढ़ाने के सिलेबस के तौर पर पहले यह बुकलेट बच्चों में वितरित किया गया. बच्चों को महाकुंभ के बारे में पढ़ाने वाली अध्यापिका का कहना है कि इस तरह का अनूठा प्रयास और पौराणिक ज्ञान देने की व्यवस्था पहली बार शुरू हुई है. उन्होंने बताया कि इस प्रयास से बच्चों को हमारी सभ्यता और संस्कृति का ज्ञान होगा. उन्हें पता चलेगा कि कुंभ क्या है तो वह अपने घर में जाकर अपने मां बाप को भी बताएंगे. इस कक्षा में बैठने वाले बच्चों ने बताया कि उन्हें आज तक नहीं पता था कि कुंभ होता क्या है, लेकिन अब कुंभ के क्लास में उन्हें मजा आने लगा है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    डॉक्टर बना ‘हैवान’! इलाज के दौरान छात्रा से बैड टच और कपड़े उतरवाने का आरोप; FIR दर्ज

    एक कमरा और 4 लाशें! फंदे पर झूलता मिला पति, फर्श पर पड़ी मिली पत्नी और 2 मासूम बच्चों की लाश

    घर की जिम्मेदारियों के साथ नेहा पांचाल बनीं UPPSC टॉपर, टॉप 20 में 13 बेटियों का दबदबा

    ‘पत्नी से पीछा छुड़ा दो भगवान’, मन्नत पूरी होने पर पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा

    अखिलेश यादव का ‘मास्टरस्ट्रोक’: दादरी रैली के जरिए पश्चिमी यूपी की 140 सीटों पर सपा का गेम प्लान!

    हारिस अली की पूछताछ में 10 संदिग्ध रडार पर! ISIS को मिल रही विदेशी फंडिंग की खुली परतें

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.