Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मेघालय में खूनी संघर्ष! GHADC चुनाव के दौरान भारी हिंसा, पुलिस फायरिंग में 2 की मौत; सेना ने संभाला मोर्चा
    • CBI का अपने ही ‘घर’ में छापा! घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया अपना ही बड़ा अफसर; ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत बड़ी कार्रवाई
    • आदित्य ठाकरे ने प्रधानमंत्री मोदी से मांगा स्पष्टीकरण, बोले- “देश में ईंधन संकट पर संसद में सच बताएं पीएम”
    • कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने रचाई शादी; बिना किसी शोर-शराबे के लिए सात फेरे
    • लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज, सदन में ध्वनिमत से हुआ फैसला
    • भारत ने खोजा तेल आपूर्ति का नया ‘सीक्रेट’ रास्ता; अब खाड़ी देशों के बजाय यहाँ से आ रहा 70% कच्चा तेल
    • सीएम भगवंत मान के खिलाफ महिला आयोग जाएंगी गनीव कौर मजीठिया, महिलाओं पर विवादित बयान का मामला
    • हरियाणा के सरकारी स्कूलों की चमकेगी किस्मत! हर स्कूल को मिलेंगे ₹2-2 करोड़; HCS अधिकारी लेंगे गोद
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, March 12
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » मेरठ में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या, पुलिस जाँच में जुटी

    मेरठ में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या, पुलिस जाँच में जुटी

    January 10, 2025 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    Murder Of Five Members Of Same Family
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    मेरठ : उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के लिसाड़ी गेट के सुहेल गार्डन क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की निर्मम हत्या कर दी गयी। पुलिस के अनुसार मोइन, उनकी पत्नी अस्मा और उनकी तीन छोटी बेटियों के शव गुरुवार देर रात 15 फुटा रोड स्थित उनके घर के अंदर पाए गए। इस दुखद वारदात का पता उस समय चला, जब पड़ोसियों और रिश्तेदारों को सारा दिन घर के दरवाजे बंद रहने पर अनहोनी की आशंका हुयी जिसके बाद (Murder Of Five Members Of Same Family) उन्होंने शोर मचाया। पांचों सदस्यों के शव बेड में पड़े मिले।

    इसे भी पढ़ें – मुरादाबाद कोर्ट में जया प्रदा की पेशी, महिलाओं के सम्मान को लेकर उठाया सवाल

    Murder Of Five Members Of Same Family – पुलिस की प्रारंभिक जांच से सामने आया है कि हत्या की वारदात संभवत: संपत्ति को लेकर पारिवारिक विवाद के कारण की गयी है। मोइन ने हाल ही में एक प्लॉट खरीदा था और अपने मकान का निर्माण शुरू किया था। पुलिस ने परिवार के 20 सदस्यों से पूछताछ की और खुलासा किया कि संपत्ति के स्वामित्व को लेकर आंतरिक मतभेद के कारण यह घातक घटना घटी होगी।

    इसे भी पढ़ें – महाकुंभ से इकोनॉमी को मिलेगा बूस्ट, 2 लाख करोड़ का रेवेन्यू बढ़ने का अनुमान

    पुलिस जांच में एक जटिल वैवाहिक इतिहास का भी पता चला। मोइन की पहली पत्नी जाफरा की बेटी को जन्म देने के बाद मौत हो गई थी, जबकि उनकी दूसरी शादी तलाक में समाप्त हो गई थी। अस्मा की पहली शादी से कोई संतान नहीं थी, जबकि मोइन से उसकी तीन बेटियां थीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि लिसाड़ी गेट और मेडिकल समेत कई थानों से पुलिस टीम को गहन जांच और सामुदायिक सुरक्षा बनाए रखने के लिए तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि पांचों शवों को कल रात पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था और आज सुबह उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    किशोर की पीट-पीटकर हत्या, शादी समारोह में हुआ था विवाद; ग्रामीणों ने किया नेशनल हाईवे जाम

    शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर ‘अवैध’ घोषित

    कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आया होश

    UP में रजिस्ट्री का खेल खत्म! अब बिना ‘खतौनी’ में नाम के नहीं बेच पाएंगे जमीन

    भजन कुटी में नाबालिग से कुकर्म के आरोपी बाबा की पिटाई, वीडियो वायरल होने पर मची सनसनी

    लखनऊ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की धर्म यात्रा को मंजूरी! प्रशासन ने थमाई 16 ‘सख्त’ शर्तों की लिस्ट

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.