नई दिल्ली : नांगलोई में पुलिस ने एक वाहन और मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पांच चोरी के मोबाइल और तीन दो पहिया वाहन बरामद किए गए हैं। आरोपी की पहचान (Vehicle Thief Arrested) गौरव उर्फ सनी (22) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, गौरव दिल्ली के बक्करवाला का रहने वाला है। 29 नवंबर की रात थाना नांगलोई क्षेत्र में कांस्टेबल राजेश और कांस्टेबल देवेंद्र गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक व्यक्ति को बाइक पर देखा, जो उन्हें देखकर भागने का प्रयास कर रहा था।
इसे भी पढ़ें – प्रख्यात शिक्षक अवध ओझा AAP में शामिल, बोले- ‘शिक्षा का विकास मेरा सर्वोत्तम उद्देश्य’
Vehicle Thief Arrested – सतर्क गश्ती दल ने संदेह होने पर उसे रुकने का इशारा किया। पुलिसकर्मियों ने उसे बाइक के पेपर दिखाने को कहा, लेकिन उसने नहीं दिखाए। बाइक की जिपनेट के जरिए जांच की गई, तो बाइक थाना क्षेत्र से चोरी हुई पाई गई। पूछताछ करने पर उसे पकड़ लिया। आरोपी की पहचान गौरव उर्फ सनी के रूप में हुई है।
इसे भी पढ़ें – AAP विधायक नरेश बाल्यान दो दिन की पुलिस रिमांड में, पुलिस ने एक्सटॉर्शन केस में किया था गिरफ्तार
पुलिस ने गौरव से लगातार पूछताछ की और उसकी निशानदेही पर चोरी के पांच मोबाइल फोन और तीन दोपहिया वाहन बरामद किए, जो थाना नांगलोई क्षेत्र से चोरी किए गए थे। आरोपी को गिरफ़्तार कर सभी बरामदगी ज़ब्त कर ली गई है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।


