नई दिल्ली : उत्तम नगर से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक नरेश बाल्यान को कोर्ट ने दो दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है। पुलिस ने उन्हें रविवार को राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया था। उन पर जबरन वसूली करने का आरोप लगाया है। इससे पहले, नरेश बाल्यान को रविवार को राऊज एवेन्यू कोर्ट (AAP MLA In Two Day Police Remand) में पेश किया गया था।
इसे भी पढ़ें – कांग्रेस भ्रष्ट केजरीवाल की पार्टी से कोई समझौता नहीं करेगी : देवेन्द्र यादव
AAP MLA In Two Day Police Remand – दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रंगदारी के एक मामले में नरेश बाल्यान को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनसे शनिवार को आरके पुरम के दफ्तर में लंबी पूछताछ की थी। दरअसल, गैंगस्टर कपिल सांगवान के साथ बात चीत का ऑडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई हुई।
इसे भी पढ़ें – केजरीवाल के वादे सिर्फ धोखा, दिल्ली की जनता में आक्रोश : देवेंद्र यादव
बता दें, बीजेपी नेता वीरेंद्र सचदेवा और गौरव भाटिया ने नरेश बाल्यान पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि इनके सबसे बड़े समर्थक गैंगस्टर हैं। नरेश बाल्यान वसूली एमएलए हैं। गैंगस्टर के साथ बातचीत कर रहे हैं। भाजपा ने आरोप लगाते हुए आगे कहा कि एमएलए ने कहा कि फलाना बिल्डर से पैसे वसूल लें। इस तरह ये पूरी दिल्ली में गैंगस्टर्स रैकेट चला रहे हैं। वहीं विधायक नरेश बाल्यान ने इसे बीजेपी की साजिश करार दिया था। उन्होंने कहा था कि यह ऑडियो दो वर्ष पुरानी है। इस पर उन्होंने केस भी किया हुआ है। उनका कहना था कि भाजपा द्वारा दावा किया जा रहा है कि वह (नरेश) ही ऑडियो में बात कर रहे हैं, लेकिन यह झूठ है।


