नासिक : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे देश ने इस विपक्षी पार्टी को उसकी हरकतों के कारण पूरी तरह से खारिज कर दिया है। मोदी ने (PM Modi Nashik Rally) 20 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नासिक में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस अब ऑल इंडिया कांग्रेस नहीं बची! कांग्रेस अब परजीवी कांग्रेस बन चुकी है।ये कांग्रेस पार्टी अब केवल बैसाखियों पर ही जिंदा है।’’
इसे भी पढ़ें – दुनिया की कोई भी ताकत कश्मीर में आर्टिकल 370 की वापसी नहीं करा सकती : पीएम मोदी
उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र हो, उत्तर प्रदेश हो, बिहार हो, झारखंड हो… ज्यादातर राज्यों में कांग्रेस दूसरी पार्टियों के सहारे ही चुनाव लड़ने की हालत में है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि कई दशकों तक कांग्रेस ने गरीबी मिटाने का नारा दिया लेकिन गरीब रोटी, कपड़ा और मकान के लिए निर्भर रहे। मोदी ने कहा कि जहां कहीं भी कांग्रेस और सहयोगी दल हैं, घोटाले तो होंगे ही। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस और उसके सहयोगी दल देश को पीछे धकेलने और कमजोर करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। उन्होंने रक्षा विनिर्माण में ऐसा ही किया।’’
इसे भी पढ़ें – आतंकवाद के खिलाफ ठोस रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है सरकार : अमित शाह
PM Modi Nashik Rally – उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को संविधान, अदालतों और लोगों की भावनाओं की परवाह नहीं है और वे (कांग्रेस नेता) सिर्फ दिखावे के लिए संविधान की किताब अपनी जेब में रखते हैं। नासिक में मोदी ने अयोध्या में रामलला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा से पहले जनवरी में श्री कालाराम मंदिर की अपनी यात्रा को भी याद किया।

