रांची : झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियों में टिकटों के बंटवारे से लेकर नेताओं के पाला बदल का अजब-गजब खेल चल रहा है। ऐसा ही एक दिलचस्प घटनाक्रम गुरुवार-शुक्रवार की देर रात सामने आया, जब कांग्रेस ने आधी रात को अपने एक सीटिंग विधायक का टिकट काटा तो चार घंटे बाद सुबह चार बजे (Congress MLA Joins SP After Ticket Cut) वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए और टिकट भी हासिल कर लिया।
इसे भी पढ़ें – झारखंड में सियासी शक्ति प्रदर्शन का दिन, सीएम हेमंत सहित 100 से ज्यादा नेताओं ने किया नामांकन
Congress MLA Joins SP After Ticket Cut – कांग्रेस पार्टी ने झारखंड में अपने सभी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट गुरुवार की रात करीब 11.30 बजे जारी की। इस लिस्ट में हजारीबाग जिले की बरही सीट से पार्टी के सीटिंग विधायक उमाशंकर यादव अकेला की जगह अरुण साहू का नाम था। उमाशंकर यादव अकेला ने टिकट मिलने के आश्वासन पर दो दिन पहले ही ऐलान कर रखा था कि वह शुक्रवार को कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल करेंगे।
इसे भी पढ़ें – हेमंत सोरेन ने पिता की कसम खाकर राज्य की जनता को ठगा : हिमंता बिस्वा सरमा
कांग्रेस की स्थानीय इकाई ने उनके नामांकन के पहले रैली और जुलूस का भी कार्यक्रम तय कर रखा था। उमाशंकर यादव अकेला को देर रात जब टिकट कटने की सूचना मिली तो उन्होंने रातों-रात पार्टी बदलने का फैसला किया। वह बरही विधानसभा क्षेत्र के चौपारण स्थित अपने आवास से तत्काल करीब 170 किलोमीटर का सफर तय कर डाल्टनगंज जा पहुंचे,जहां समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केश्वर यादव उर्फ रंजन यादव से मुलाकात के बाद सुबह चार बजे पार्टी की सदस्यता ले ली।


