Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ट्रेन से बांधा पूरा पेड़! होलिका दहन के लिए ऐसा पागलपन देख हैरान रह गई पुलिस, गिरफ्तार हुए सभी आरोपी
    • Himachal Weather Update: हिमाचल में बदलेगा मौसम, अगले 3 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
    • बरेली में ‘इश्क’ का दर्दनाक अंत: प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही प्रेमी भी फंदे पर झूला, एक साथ खत्म हुई दो जिंदगी
    • Bhagalpur News: भागलपुर में दुकान में घुसी मुखिया की अनियंत्रित कार, एक की मौत और 8 घायल
    • सावधान! होली पर बदलने वाला है मौसम: इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में चलेंगी तेज हवाएं
    • नोएडा में दबंगई की हद! महिलाओं ने विरोध किया तो तान दी पिस्टल, फिर पीछे छोड़ दिया पालतू कुत्ता; वीडियो वायरल
    • एमपी में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की भिड़ंत में दो सगे भाइयों की मौत
    • होली पर बदमाशों का तांडव! मुफ्त शराब के लिए मांगी रंगदारी, मना करने पर बरसाईं गोलियां, देखें वीडियो
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, March 4
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » झारखंड में सियासी शक्ति प्रदर्शन का दिन, सीएम हेमंत सहित 100 से ज्यादा नेताओं ने किया नामांकन

    झारखंड में सियासी शक्ति प्रदर्शन का दिन, सीएम हेमंत सहित 100 से ज्यादा नेताओं ने किया नामांकन

    October 25, 2024 झारखण्ड 2 Mins Read
    More Then 100 Candidates Filed Nomination
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    रांची : झारखंड में गुरुवार का दिन राजनीतिक दलों और हस्तियों के शक्ति प्रदर्शन के नाम रहा। विभिन्न सीटों पर 100 से ज्यादा सियासी हस्तियों ने चुनाव के लिए नामांकन के पर्चे दाखिल किए। शहरों से (More Then 100 Candidates Filed Nomination) लेकर कस्बों तक पूरे दिन रैलियों और सभाओं का सिलसिला जारी रहा। चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों, तीन केंद्रीय मंत्रियों सहित कई बड़े नेताओं ने अपनी-अपनी पार्टियों और गठबंधनों के उम्मीदवारों के पक्ष में लोगों से वोट मांगे। जिन प्रमुख प्रत्याशियों ने नामांकन के पर्चे दाखिल किए, उनमें झामुमो की ओर से साहिबगंज जिले की बरहेट सीट से सीएम हेमंत सोरेन, नाला सीट से विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, गांडेय सीट से कल्पना सोरेन और रांची सीट से राज्य सभा सांसद महुआ माजी शामिल हैं।

    इसे भी पढ़ें – हेमंत सोरेन ने पिता की कसम खाकर राज्य की जनता को ठगा : हिमंता बिस्वा सरमा

    भाजपा की ओर से बोकारो जिले की चंदनकियारी सीट से विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, रांची सीट से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मंत्री चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह, पोटका से अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा, जमशेदपुर पूर्वी सीट से ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास साहू, गढ़वा से पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही, कोडरमा से पूर्व मंत्री नीरा यादव, सिसई सीट से पूर्व आईपीएस डॉ. अरुण उरांव, गुमला से पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सुदर्शन भगत सहित पार्टी के कुल 32 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए।

    इसे भी पढ़ें – झामुमो ने रांची विधानसभा सीट से राज्यसभा सांसद महुआ माजी को बनाया प्रत्याशी

    More Then 100 Candidates Filed Nomination – इसी तरह कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में गुरुवार को नामांकन दाखिल करने वाले प्रमुख प्रत्याशियों में जामताड़ा से मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, लोहरदगा से मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव, जमशेदपुर से कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अजय कुमार, जमशेदपुर पश्चिमी से मंत्री बन्ना गुप्ता और महगामा से मंत्री दीपिका पांडेय सिंह प्रमुख हैं। झारखंड में दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को मतदान होना है। पहले चरण के लिए 25 अक्टूबर और दूसरे चरण के लिए 29 अक्टूबर नामांकन की आखिरी तारीख है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    होली पर बदमाशों का तांडव! मुफ्त शराब के लिए मांगी रंगदारी, मना करने पर बरसाईं गोलियां, देखें वीडियो

    दोस्ती के नाम पर दरिंदगी! छात्रा को नशीला पदार्थ देकर किया बेहोश, फिर किया दुष्कर्म

    रांची में हाई वोल्टेज ड्रामा! PM मोदी के भाषण के बीच मंच पर ही भिड़ गए स्वास्थ्य मंत्री और केंद्रीय मंत्री

    दिग्गज धराशायी, ‘सिंह मेंशन’ की फिर बादशाहत! संजीव सिंह ने 31 हजार से ज्यादा वोटों से जीता मेयर का चुनाव

    ईरान पर हमले के विरोध में रांची की सड़कों पर उतरे वाम दल, केंद्र सरकार से की हस्तक्षेप की मांग

    पूर्व CM चंपाई सोरेन के पौत्र के अंतिम संस्कार में पहुंचे हेमंत सोरेन, दी श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.