करनाल : कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी शुक्रवार सुबह हरियाणा (Rahul Gandhi Reached Karnal) के करनाल जिले स्थित घोघड़ीपुर गांव पहुंचे। यहां उन्होंने अमेरिका में घायल हुए युवक के परिजनों से मुलाकात की। दरअसल, घोघड़ीपुर गांव का रहने वाला अमित अमेरिका में रहता है और वहां हुए एक हादसे में वो घायल हो गया था। अपने अमेरिका दौरे के दौरान राहुल गांधी उस लड़के से मुलाकात भी की थी। उसके बाद आज राहुल गांधी अमित के परिवार से मुलाकात करने उनके गांव पंहुचे। फिलहाल अमित हादसे के बाद अमेरिका के अस्पताल में भर्ती है।
इसे भी पढ़ें – हरियाणा चुनाव : भाजपा का घोषणापत्र जारी; MSP पर 24 फसलें खरीदने का वादा
मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने परिवार वालों को ढांढस बंधाया। दरअसल जब राहुल गांधी ने अमित से अमेरिका में मुलाकात की थी तो वादा किया था कि वो उनके घर वालों से जरूर मिलेंगे। इसी सिलसिले में राहुल गांधी ने अमित की मां बीरमती और पिता बीर सिंह से मुलाकात की है। अमित अमेरिका में ट्रक ड्राइवर है और वो सड़क हादसे का शिकार हुआ था।
इसे भी पढ़ें – हरियाणा के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, महिलाओं को दो हजार, सरकारी कर्मियों को पुरानी पेंशन
Rahul Gandhi Reached Karnal – इस दौरान राहुल गांधी ने अमित से वीडियो कॉलिंग पर बात भी की और उनके स्वास्थ्य का हाल चाल जाना। साथ ही अमित के परिवार के साथ राहुल गांधी ने एक घंटे से ज्यादा का वक्त गुजारा। दिलचस्प यह है कि अमित के परिवार ने राहुल गांधी को देसी घी और चूरमा पैक करके दिया। राहुल के अचानक दौरे से पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। वहीं कांग्रेस के स्थानीय नेता राहुल गांधी के दौरे को लेकर बेखबर थे।


