Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख
    • घर में मिली महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्थी में उलझी पुलिस
    • एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बताया निराधार
    • बुआ-भतीजी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जांच में जुटी पुलिस
    • रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस
    • ‘जंगलराज’ के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर BJP को घेरा
    • दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी सूरत
    • तांत्रिक कमरुद्दीन की क्राइम कुंडली : पीरागढ़ी केस में बड़ा खुलासा, सीरियल किलर की तरह 6 लोगों को उतारा मौत के घाट
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, February 12
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » आबकारी घोटाला : मनीष सिसोदिया और के कविता राऊज एवेन्यू कोर्ट में वर्चुअली हुए पेश

    आबकारी घोटाला : मनीष सिसोदिया और के कविता राऊज एवेन्यू कोर्ट में वर्चुअली हुए पेश

    August 28, 2024 दिल्ली 2 Mins Read
    Delhi Excise Scam
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली : दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में बुधवार को दिल्ली आबकारी घोटाले से जुड़े सीबीआई के मामले में पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और बीआरएस नेता के कविता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेश हुए।स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने सीबीआई को निर्देश दिया कि वो एक से दो दिन में आरोपितों को मांगे गए दस्तावेजों की प्रति उपलब्ध कराएं। कोर्ट ने आरोपितों के वकीलों को इस बात की छूट दी कि वे अगर कोर्ट के रिकॉर्ड में दस्तावेज साफ दिख रहे हों तो वे दस्तावेजों की (Delhi Excise Scam) फोटो खींच सकते हैं। मामले की अगली सुनवाई 11 सितंबर को होगी।

    इसे भी पढ़ें – LG कार्यालय का काम केवल झूठ बोलना, काम रोकना और गुमराह करना : सौरभ भारद्वाज

    Delhi Excise Scam – इस मामले में मनीष सिसोदिया और कविता को सुप्रीम कोर्ट नियमित जमानत दे चुका है। कविता को सुप्रीम कोर्ट ने 27 अगस्त को नियमित जमानत दी थी जबकि सिसोदिया को 21 अगस्त को जमानत मिली थी। सीबीआई ने 29 जुलाई को इस मामले में केजरीवाल के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 22 जुलाई को कविता के खिलाफ सीबीआई की ओर से दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लिया था। कविता को सीबीआई ने इस मामले में 11 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने 7 जून को कविता के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। कोर्ट ने ईडी की ओर से कविता के खिलाफ दाखिल चार्जशीट पर 29 मई को संज्ञान लिया था।

    इसे भी पढ़ें – भाजपा की टीम ने दिल्ली के स्कूल का किया दौरा, शिक्षक नदारद और शौचालय गंदे मिले

    इस मामले में अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार होने वाले लोगों में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उप मुख्यमंत्री सिसोदिया, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह, बीआरएस नेता कविता शामिल हैं। संजय सिंह, मनीष सिसोदिया और के कविता को सुप्रीम कोर्ट नियमित जमानत दे चुका है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    घर में मिली महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्थी में उलझी पुलिस

    ‘जंगलराज’ के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर BJP को घेरा

    दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी सूरत

    तांत्रिक कमरुद्दीन की क्राइम कुंडली : पीरागढ़ी केस में बड़ा खुलासा, सीरियल किलर की तरह 6 लोगों को उतारा मौत के घाट

    मध्य प्रदेश में जनगणना 2027 की तारीखों का ऐलान, जानें कितनी ‘हाईटेक’ होगी आबादी की गिनती

    सीएम मोहन यादव को झंडे दिखाने पर गिरफ्तारी, हवालात में रहने के कारण छूटी नाबालिग की 12वीं की परीक्षा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.