Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रदूषण की आपातकाल जैसी स्थिति! दिल्ली-NCR में AQI ‘बहुत खराब’ श्रेणी में, आनंद विहार बना सबसे प्रदूषित हॉटस्पॉट
    • शर्मनाक घटना: रामनगर में गोमांस के संदेह में ड्राइवर पर जानलेवा हमला, भीड़ ने गाड़ी तोड़कर फैलाई दहशत
    • “न्यूयॉर्क-मुंबई तक असर! गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ तेजी/गिरावट, निवेशकों में क्यों है डर का माहौल?
    • सीमांचल की हॉट सीट! जहाँ दो सगे भाई लड़ रहे हैं आर-पार की लड़ाई, 3 पूर्व मंत्रियों की भी एंट्री से मुकाबला हुआ दिलचस्प
    • जंगलराज के ख़िलाफ़ ‘समृद्ध बिहार’ का संकल्प! PM मोदी बोले- यह चुनाव राज्य की दिशा तय करेगा
    • हिमाचल में विंटर वंडरलैंड का मज़ा लें सस्ते में! होटलों ने दिए 40% तक के डिस्काउंट
    • डबल इंजन फेल! 4 लाख करोड़ से अधिक कर्ज के बावजूद केंद्र से सहयोग नहीं?
    • तेजस्वी को CM फेस बनाने पर ‘ना-नुकुर’: क्या कांग्रेस के लिए यह राजनीतिक मजबूरी है या भविष्य की ज़रूरत?
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, October 24
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » वरिष्ठ माकपा नेता एवं प. बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का निधन

    वरिष्ठ माकपा नेता एवं प. बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का निधन

    August 8, 2024 देश 2 Mins Read
    Buddhadeb Bhattacharya Passed Away
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    कोलकाता : मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का गुरुवार को दक्षिणी कोलकाता स्थित उनके आवास में निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी मीरा भट्टाचार्य और बेटा सुचेतन हैं। श्री भट्टाचार्य लंबे समय से (Buddhadeb Bhattacharya Passed Away) उम्रजनित बीमारी और सांस लेने में तकलीफ से पीड़ित थे। वह दो बार कोविड-19 से संक्रमित हो चुके थे। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि श्री भट्टाचार्य ने आज सुबह करीब 08.20 बजे दक्षिणी कोलकाता में पाम एवेन्यू स्थित अपने आवास में अंतिम सांस ली।

    इसे भी पढ़ें – बांग्लादेश में मुजीब के बाद अब रवींद्रनाथ की मूर्ति तोड़ी गई, तसलीमा ने जताया विरोध

    मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वरिष्ठ माकपा नेता के निधन पर शोक जताया है।सुश्री बनर्जी ने अपने एक्स हैंडल पोस्ट में कहा , “पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के आकस्मिक निधन से स्तब्ध और दुखी हूं।मैं उन्हें पिछले कई दशकों से जानती हूं। जब वह बीमार थे और पिछले कुछ सालों में घर तक ही सीमित थे, तो मैं उनसे कई बार मिलने गयी थी। दुख की इस घड़ी में मीरा दी और सुचेतन के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।”

    Buddhadeb Bhattacharya Passed Away – एक मार्च-1944 को उत्तरी कोलकाता में एक बंगाली ब्राह्मण परिवार में जन्मे श्री भट्टाचार्य ने कलकत्ता (अब कोलकाता) के प्रेसीडेंसी कॉलेज में बंगाली साहित्य का अध्ययन किया तथा बंगाली (ऑनर्स) में बी.ए. की डिग्री हासिल की और एक शिक्षक के रूप में दमदम में आदर्श शंख विद्या मंदिर स्कूल में शामिल हो गये। पश्चिम बंगाल में वाम मोर्चे के 34 साल तक सत्तारुढ़ रहने के दौरान श्री भट्टाचार्य दूसरे और आखिरी माकपा मुख्यमंत्री रहे।

    इसे भी पढ़ें – विनेश को अयोग्य करार दिया जाना दिल तोड़ने वाला, वह चैम्पियन थीं, हैं और रहेंगी : सांसद

    उन्होंने 2000 से 2011 तक राज्य के सातवें मुख्यमंत्री पद की बागडोर संभाली। वह माकपा की व्यापक पूंजीवाद विरोधी नीतियों के विपरीत व्यापार के संबंध में अपनी अपेक्षाकृत खुली नीतियों के लिए जाने जाते थे।मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान निजी निवेश को आमंत्रित करने की कोशिशों के तहत उन्हें भूमि अधिग्रहण के कड़े विरोध और प्रदर्शन कारियों के खिलाफ हिंसा के आरोपों का सामना करना पड़ा।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    जंगलराज के ख़िलाफ़ ‘समृद्ध बिहार’ का संकल्प! PM मोदी बोले- यह चुनाव राज्य की दिशा तय करेगा

    परंपरा की दीवार टूटी : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सबरीमाला दर्शन पर सियासत गरम

    पीएम मोदी की जीवनी पर बर्जिस देसाई की किताब का कल होगा विमोचन, महाराष्ट्र में होगा भव्य समारोह

    कोकराझार में बड़ा आतंकी षड्यंत्र? रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका, IED ब्लास्ट की आशंका, कई ट्रेनें रद्द

    बागलकोट में दिल दहला देने वाली घटना! पति से तंग आकर 3 साल के बेटे संग कुएं में कूदी महिला

    तमिलनाडु में ‘चक्रवाती तबाही’ की आशंका! रेड अलर्ट जारी, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें रद्द

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.