Haryana Weather News : हरियाणा में गर्मी का कहर जारी है। झुलसाने वाली गर्मी के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में भी भीषण गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। इसके साथ ही विभाग ने अगले पांच दिन के लिए हीटवेव को लेकर अलर्ट भी जारी किया है। साथ ही तापमान में बढ़ोतरी की संभावना भी जताई है।
इसे भी पढ़ें – हरियाणा में नई शराब नीति आज से लागू, महंगी होगी शराब, जाने नए रेट
आने वाले दिनों कुछ ऐसा रहेगा मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में दक्षिणी और पश्चिमी हरियाणा में अधिकतम तापमान 46 से 47 डिग्री रहने की संभावना है। साथ ही हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि 12 से 15 जून के दौरान हरियाणा और चंडीगढ़ में हीटवेव देखने को मिलेगी। वहीं, नूंह में बुधवार को सबसे अधिक पारा दर्ज किया गया। यहां पर अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री दर्ज किया गया।


