Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Bhiwani Crime News: रेंज रोवर गाड़ी पर गोलीबारी के मामले में पुलिस का एक्शन, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही साइबर सेल
    • Sewa Sankalp Abhiyan Bhiwani: भिवानी की गोशालाओं में पशु स्वास्थ्य कैंप और हवन का आयोजन, लंपी बीमारी से बचाव पर जोर
    • Savita Punia and Rajinder Singh: एशियन गेम्स में चमकेंगे सिरसा के सितारे, भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम में शामिल
    • Mayor Shyam Lal Bansal Panchkula: निगम कार्यालयों की नई बिल्डिंग और ट्रांसफर हुए 9 सेक्टर, सीएम सैनी के आदेश पर हुआ फैसला
    • Haryana Urban Development: पंचकूला में सीवर सिस्टम और जल निकासी होगी दुरुस्त, सेक्टर-32 में बनेगा वर्ल्ड क्लास शूटिंग रेंज
    • PGT Computer Science Result Stay: एनसीटीई नियमों की अनदेखी का मामला, 12 अगस्त को घोषित परिणाम पर रोक
    • Yamunanagar Firing Case: यमुनानगर में हाइड्रा और क्रेन ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक शख्स की मौत और दो घायल
    • DU DUSU Election 2026 Counting News: डूसू चुनाव में वीडियोग्राफी के बीच वोटों की गिनती जारी; विजय जुलूस पर हाईकोर्ट की रोक
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, September 19
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » चंडीगढ़ मेयर चुनाव मामले में SC के फैसले पर गोपाल राय बोले- ‘सत्ता के अहंकार में BJP’

    चंडीगढ़ मेयर चुनाव मामले में SC के फैसले पर गोपाल राय बोले- ‘सत्ता के अहंकार में BJP’

    February 21, 2024 दिल्ली 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    चंडीगढ़ मेयर चुनाव विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बीजेपी लगातार विपक्षी पार्टियों के निशाने पर है. इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने बीजेपी की केंद्र सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी सत्ता के अहंकार में है. बीजेपी के लोग संविधान को नहीं मान रहे हैं।

    सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को इंडिया गठबंधन के पक्ष में फैसला सुनाते हुए आम आदमी पार्टी के मेयर उम्मीदवार कुलदीप कुमार को विजेता घोषित किया था. इस बीच बुधवार को दिल्ली विधानसभा में भी चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर चर्चा हो रही है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सदन में भाषण दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने भी बीजेपी पर निशाना साधा है।

    इसे भी पढ़ें – सुप्रीम कोर्ट ने AAP प्रत्याशी कुलदीप कुमार को चंडीगढ़ मेयर चुनाव का विजेता घोषित किया

    बीजेपी ने किया है IPS अधिकारी को अपमानित 

    वहीं पश्चिम बंगाल में एक आईपीएस अधिकारी को बीजेपी नेताओं की ओर से खलिस्तानी कहने पर भी मंत्री गोपाल राय ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताओं ने IPS अधिकारी को खलिस्तानी कहकर अपमानित किया है. ये इस बात को दर्शाता है कि बीजेपी नेताओं में लोगों के रंग, धर्म, जाति को लेकर कितनी नफ़रत भरी पड़ी है.

    अगर किसी को शहीद ए आजम कहा गया है तो वो भगत सिंह हैं जो सरदार परिवार में पैदा हुए. करतार सिंह सराभा ने भी जवानी में शहादत दी. अगर आप शहीदों की फ़ेहरिस्त निकालेंगे तो उसमें सबसे ज्यादा पंजाबी ही निकलेंगे. लेकिन, बीजेपी नेता किसी को भी धर्म-जाति के आधार पर नक्सलवादी, देशद्रोही का सर्टिफिकेट बांटने लगे हैं।

    इसे भी पढ़ें – चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आखिरकार संविधान और लोकतंत्र की हुई जीत : अरविंद केजरीवाल

    बीजेपी को मांगनी चाहिए माफी 

    गोपाल राय ने कहा कि बीजेपी नेताओं को अपने शब्दों के लिए सार्वजनिक रुप से माफी मांगनी चाहिए. पगड़ी देश की सुरक्षा की गारंटी हुआ करती थी, लेकिन बीजेपी नेता आज उसी पगड़ी को पहनने वाले को खलिस्तानी बोल रहे हैं. बीजेपी को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    DU DUSU Election 2026 Counting News: डूसू चुनाव में वीडियोग्राफी के बीच वोटों की गिनती जारी; विजय जुलूस पर हाईकोर्ट की रोक

    शादी की शॉपिंग के बाद लापता हुए युवराज का नाले में मिला शव; करोड़ों के पैसों के विवाद में पीछे से मारी गोली

    बीयर पिलाकर नाबालिग से दरिंदगी, फिर चाकू से गोदा; दिल्ली के स्वरूप नगर में दिल दहला देने वाला मामला

    युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसके पति ने किया था कत्ल

    पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीडियो बनाकर किया सरेंडर का दावा

    ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और सिंबल किया फ्रीज

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.