भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली(Virat Kohli) और बॉलीवुड की एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा दूसरी बार माता-पिता बने हैं। अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया है। विराट ने अपने बेटे का नाम अकाय रखा है। 20 फरवरी (मंगलवार) को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने फॉलोअर्स और प्रशंसकों के साथ यह ख़ुशी भरा पल साझा किया।
इसे भी पढ़ें – रांची में भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच 23 से, टिकटों की ऑफलाइन बिक्री 20 से
इंस्टाग्राम पर शेयर की जानकारी
इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर करते हुए विराट और अनुष्का ने लिखा कि बेहद खुशी और प्यार से हम आपको खुशखबरी दे रहे हैं कि 15 फरवरी को, हमने अपने बच्चे अकाय और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में स्वागत किया है। हम अपने जीवन के इस खूबसूरत समय में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि इस समय कृपया हमारी गोपनीयता का सम्मान करें।
ये भी पढ़ें – आईपीएल 2024 में वापसी के लिए तैयार ऋषभ पंत, अभ्यास किया शुरू
क्या है ‘अकाय’ का मतलब?
विराट और अनुष्का ने अपने बेटे का नाम अकाय रखा है। लेकिन इस नाम का पता चलते ही सबके मन में यह बात है कि अकाय का मतलब क्या होता है? हर तरफ बेबी अकाय के चर्चे हो रहे हैं। वैसे बता दें कि अकाय का मतलब हिंदी भाषा में निराकार, यानी जिसका कोई आकार नहीं होता, होता है।
वहीं तुर्की में इसका मतलब चमकता हुआ चांद होता है। इससे पहले विराट और अनुष्का ने मां दुर्गा के नाम पर अपनी बेटी का नाम वामिका रखा था। विराट और अनुष्का के फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई देना भी शुरू कर दिया है। एक्टर रणवीर सिंह, सोनम कपूर, रकुल प्रीत सिंह सहित कई लोगों ने विराट और अनुष्का को बधाई दी है।

