Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, April 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने किए रामलला के दर्शन

    अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने किए रामलला के दर्शन

    February 12, 2024 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सोमवार को अयोध्‍या पहुंचे जहां दोनों नेता नवनिर्मित श्रीराम मंदिर में भगवान श्री रामलला के दर्शन-पूजन करेंगे। मंदिर नगरी में आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं के इस दौरे से एक दिन पहले उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, उनकी सरकार के मंत्रियों और विधानमंडल के दोनों सदनों के 325 से अधिक सदस्यों ने रविवार को मंदिर में दर्शन किए थे जिसमें समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्य शामिल नहीं हुए थे।

    इसे भी पढ़ें – पंजाब सरकार का जनता को तोहफा, अरविंद केजरीवाल करेंगे ‘घर-घर राशन’ योजना की शुरुआत

    विशेष प्रार्थना में होंगे शामिल 

    ‘आप’ के एक नेता ने बताया कि केजरीवाल व मान दोपहर करीब दो बजे अयोध्या हवाई अड्डे पहुंचे। दोनों नेताओं ने हवाई अड्डे पर एकत्र मीडियाकर्मियों से कोई बात नहीं की और राम जन्मभूमि की ओर बढ़ गए जहां वे रामलला की पूजा-अर्चना करेंगे। ‘आप’ की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने ‘पीटीआई’ से कहा कि दोनों नेता राम मंदिर में विशेष प्रार्थना में शामिल होंगे।

    मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी को छोड़कर उत्तर प्रदेश के दोनों सदन (विधानसभा और विधान परिषद) के करीब 325 विधायकों ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के साथ रविवार को नवनिर्मित राम मंदिर में श्री रामलला का दर्शन पूजन किया।

    इसे भी पढ़ें – पंजाबियों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा ऐलान ! जनता का काम अब गांवों में होगा

    22 जनवरी को हुई थी प्राण प्रतिष्ठा

    अयोध्‍या में गत 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में नवनिर्मित राम मंदिर में भगवान श्री राम के बालक रूप ‘श्री रामलला’ की प्राण प्रतिष्ठा की गयी थी। तबसे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के साथ-साथ विभिन्‍न राज्‍यों की राजनीतिक हस्तियों और प्रमुख लोगों का मंदिर आना लगा हुआ है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    एक कमरा और 4 लाशें! फंदे पर झूलता मिला पति, फर्श पर पड़ी मिली पत्नी और 2 मासूम बच्चों की लाश

    पंजाब वालों को बड़ी राहत! हिमाचल सरकार ने वापस लिया बढ़ा हुआ ‘एंट्री टैक्स’; अब पुराने रेट पर होगी एंट्री

    पंजाब में महिला तस्कर का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त! 3 किलो हेरोइन और 11 लाख कैश के साथ गिरफ्तार

    राजनीति के अखाड़े में उतरे ‘खेड़ी वाले बाबा’! जानें किस पार्टी का थामेंगे दामन, सियासी गलियारों में हलचल

    विपक्ष पंजाब के लोगों को गुमराह करने के लिए 10 लाख रुपये की स्वास्थ्य योजना के बारे में गलत प्रचार कर रहा है: डॉ. बलबीर सिंह

    पंजाब भारत का अग्रणी राज्य बनने की ओर लगातार बढ़ रहा है – कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.