करणपुर चुनाव : राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा सीट पर सुबह से वोटों की गिनती जारी है. वहीं, हाल ही में राज्य सरकार में मंत्री बनाए गए भाजपा के उम्मीदवार सुरेंद्र पाल सिंह टीटी पीछे चल रहे हैं. बता दें कि उन्हें हाल ही में राज्य में मंत्री बनाया गया था. सोमवार सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है. वहीं, दोपहर 12 बजे तक बीजेपी के सुरेंद्र पाल कांग्रेस प्रत्याशी से 4 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे हैं.
इसे भी पढ़ें – पुलिस महानिदेशक-महानिरीक्षक सम्मेलन को लेकर CM भजनलाल ने की बैठक, तैयारियों को लेकर दिए दिशा निर्देश
कांग्रेस विधायक के निधन के चलते स्थगित हुआ था चुनाव
बता दें कि पिछले महीने चुनाव प्रचार के बीच कांग्रेस उम्मीदवार और तत्कालीन विधायक गुरमीत सिंह कूनर के निधन के कारण मतदान स्थगित कर दिया गया था. उसके बाद उपचुनाव की घोषणा हुई थी. कांग्रेस ने कूनर के बेटे रूपिंदर सिंह को इस सीट से मैदान में उतारा है. नतीजे घोषित होने से पहले ही राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस प्रत्याशी को जीत की बधाई दे दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि श्रीकरणपुर में कांग्रेस प्रत्याशी रुपिन्दर सिंह कुन्नर को जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.
इसे भी पढ़ें – राजस्थान में कहर बरपा रही ठंड ,जनजीवन हो रहा प्रभावित
बीजेपी ने हासिल किया था बहुमत
बता दें कि इससे पहले राज्य में कुल 199 सीटों पर विधानसभा चुनाव हुआ था, जिसमें बीजेपी 115 सीटों पर जीत हासिल की थी. कांग्रेस ने 69 सीटें जीती थीं. बीजेपी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हुआ तो सुरेंद्र पाल सिंह को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी. इस पर कांग्रेस ने आपत्ति भी जताई थी.

