रांची : ईडी झारखंड में सीएम हेमंत सोरेन के प्रेस एडवाइजर अभिषेक प्रसाद पिंटू, साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव सहित राज्य की सत्ता के करीबियों के करीब दस ठिकानों पर बुधवार सुबह से रेड डाल रही है।बताया जा रहा है कि राज्य में माइनिंग एवं जमीन घोटालों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के कई मामलों में एक साथ छापेमारी शुरू की गई है। इन छापेमारियों को सीएम हेमंत सोरेन द्वारा कर ईडी के सातवें (ED Raid In Jharkhand)और आखिरी समन को नकार दिए जाने के घटनाक्रम से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
इसे भी पढ़ें – झारखंड के गढ़वा में हाथियों ने मचाई तबाही, महिला की मौत,…
इसे भी पढ़ें – झारखंड के चाईबासा में माओवादियों ने रेल पटरियां उड़ाईं, रेल सेवाएं…
सनद रहे कि ईडी ने जमीन घोटाले के सिलसिले में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को अब तक सात समन भेजे, लेकिन वे किसी भी समन पर हाजिर नहीं हुए। ईडी के सातवें समन के जवाब में उन्होंने 3 जनवरी को पत्र भेजा था, जिसमें उन्होंने एजेंसी पर राजनीति से प्रेरित होकर कार्रवाई करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि एजेंसी को स्पष्ट करना चाहिए कि उनपर आरोप क्या हैं और किसलिए उनसे पूछताछ करना चाहती है।

