Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 641 करोड़ का ‘ग्रीन पावर पंच’!नाभा पावर संग मान सरकार का क्लीन एनर्जी विज़न, 24×7 सस्ती बिजली और हज़ारों नौकरियां
    • पंजाब सरकार ने किया 5,000 करोड़ का ‘रौशन पंजाब’ मिशन शुरू: हर घर को मिलेगी चौबीसों घंटे बिजली
    • मान सरकार ने पंजाब को बनाया IT Hub ! Sify Infinit के ₹611 करोड़ के निवेश से डिजिटल युग में पंजाब ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
    • पंजाब सरकार की बड़ी उपलब्धि: टॉप्पन (जापान की पैकेजिंग कंपनी) करेगी ₹788 करोड़ का निवेश
    • LPU के ‘वन इंडिया फेस्ट’ में अरविंद केजरीवाल और CM भगवंत मान ने की शिरकत, भारतीय सांस्कृतिक एकता का हुआ भव्य प्रदर्शन
    • खुशखबरी! लाड़ली बहना योजना की 29वीं किस्त हुई जारी, तुरंत चेक करें अपना बैंक बैलेंस, क्या आपके खाते में आए पैसे?
    • दवा सुरक्षा को लेकर ड्रग विभाग सख्त: ग्वालियर में लगातार दूसरे दिन एक्शन, कई दुकानों पर की कार्रवाई, दो को नोटिस थमाया
    • MP Weather: इस साल ‘कड़ाके की सर्दी’ का डबल अटैक? मानसून की तरह ठंड ने भी समय से पहले दी दस्तक, क्या है मौसम का नया मिजाज
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, October 12
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » मप्र के नए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को लेंगे शपथ, समारोह में मोदी-शाह होंगे शामिल

    मप्र के नए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को लेंगे शपथ, समारोह में मोदी-शाह होंगे शामिल

    December 12, 2023 मध्य प्रदेश 2 Mins Read
    Dr Mohan Yadav
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    भोपाल : मध्य प्रदेश में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार दोपहर 12 बजे भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। समारोह (Dr Mohan Yadav) में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत भाजपा शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री व पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। मनोनीत मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वयं इसकी जानकारी मीडिया के साथ साझा की है। उन्होंने कहा है कि शपथ ग्रहण 13 दिसंबर को होगा।

    इसे भी पढ़ें – मोहन यादव होंगे मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री, राजेंद्र शुक्‍ल और जगदीश देवड़ा बने डिप्‍टी सीएम

    डॉ. मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भोपाल पहुंच रहे प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम मंगलवार को जारी हो गया है। प्रधानमंत्री बुधवार सुबह 11 बजे भोपाल पहुंचेंगे। यहां एयरपोर्ट पर नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. यादव उनकी आगवानी करेंगे। इसके बाद वह सीधे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। डॉ. मोहन यादव के साथ राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कार्यक्रम को लेकर भोपाल में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। संभावना है कि नए मुख्यमंत्री के साथ कुछ विधायक भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

    इसे भी पढ़ें – महिला के रूप में जन्मे व्यक्ति ने लिंग बदलवाया, बहन की सहेली से शादी रचाई

    Dr Mohan Yadav – प्रधानमंत्री मोदी के अलावा डॉ. मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा शासित राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, असम के मुख्यमंत्री हेमंता विस्वा सरमा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शामिल होंगे। इसके अलावा अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों में माणिक साहा, एन बिरेन सिंह, पेमा खांडू भी शामिल हो सकते हैं। भाजपा के बड़े नेता शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों में जुट गए हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    खुशखबरी! लाड़ली बहना योजना की 29वीं किस्त हुई जारी, तुरंत चेक करें अपना बैंक बैलेंस, क्या आपके खाते में आए पैसे?

    दवा सुरक्षा को लेकर ड्रग विभाग सख्त: ग्वालियर में लगातार दूसरे दिन एक्शन, कई दुकानों पर की कार्रवाई, दो को नोटिस थमाया

    MP Weather: इस साल ‘कड़ाके की सर्दी’ का डबल अटैक? मानसून की तरह ठंड ने भी समय से पहले दी दस्तक, क्या है मौसम का नया मिजाज

    खुशखबरी! लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म, आज अकाउंट में पहुंचेगी सम्मान निधि, CM मोहन यादव ने श्योपुर से दिया तोहफा

    कफ सिरप त्रासदी के बाद केंद्र का सख्त फैसला: फिनिश्ड दवाओं में DEG-EG टेस्ट अनिवार्य, सेहत से कोई समझौता नहीं

    वर्दी पर लगा दाग: भोपाल में दो सिपाहियों ने DSP के साले को पीट-पीटकर मारा, परिजन बोले- CBI जांच से ही मिलेगा न्याय

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.