Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Iran vs USA: ईरान ने फिर दिखाया अपना दम, अमेरिका का आधुनिक F-35 फाइटर जेट गिराया; पेंटागन में हड़कंप
    • कड़कड़डूमा स्थित SHB–MDH Cancer Care Hospital में श्रीहनुमान प्रकटोत्सव पर भंडारा, सनातनी विनोद बिंदल के हाथों प्रसाद वितरण
    • “खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं…” पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का छलका दर्द, ‘आम आदमी’ को दिया खास मैसेज
    • LPG सिलेंडर पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं! केंद्र सरकार सख्त, राज्यों को दिया ‘कंट्रोल’ का आदेश
    • UAE का ‘उधार’ बना पाकिस्तान के लिए आफत! दुबई ने दिया 17 अप्रैल तक का समय—”पूरा पैसा वापस करो”
    • अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ से जुड़ा ‘विवान’ का खास कनेक्शन! सेंसर से क्लियर हुआ टीजर, जल्द मचेगा धमाल
    • लंबी उम्र चाहिए तो रोज इतने कदम चलना है जरूरी, साइंस ने बताया पैदल चलने का सही आंकड़ा
    • क्या आपके ड्राइंग रूम का फर्नीचर रोक रहा है आपकी तरक्की? जानें सजाने का सही तरीका और दिशा
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, April 3
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » दादरी में हादसा:क्रशर मशीन पर फिसलकर गिरा युवक, बेल्ट में गर्दन फंसने से संचालक के इकलौते बेटे की मौत – Young Man Fell On Crusher Machines After Slipping In Dadri, Operator Only Son Died Due To Neck Getting Stuck

    दादरी में हादसा:क्रशर मशीन पर फिसलकर गिरा युवक, बेल्ट में गर्दन फंसने से संचालक के इकलौते बेटे की मौत – Young Man Fell On Crusher Machines After Slipping In Dadri, Operator Only Son Died Due To Neck Getting Stuck

    September 30, 2023 हरियाणा 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Young man fell on crusher machines after slipping In Dadri, operator only son died due to neck getting stuck

    सांकेतिक तस्वीर
    – फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    चरखी दादरी के मानकावास क्रशर जोन में शनिवार रात दो बजे हादसा हो गया, जिसमें चरखी निवासी क्रशर संचालक के इकलौते बेटे की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने दादरी सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया। इस संबंध में इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार चरखी निवासी कैलाश ने मानाकवास जोन में क्रशर लगाया हुआ है। दिन के समय कैलाश जबकि शाम के समय उसका बेटा मोहित 20 क्रशर संभालता था। शनिवार शाम करीब 6 बजे मोहित क्रशर पर आया था और उसके बाद कैलाश घर लौट गया।

    रात करीब दो बजे मोहित मशीनें चेक करने के लिए गया था और उसी दौरान उसका पैर फिसल गया। संतुलन खोकर मोहित मशीनों पर जा गिरा और उसका गर्दन पट्टे में फंस गई, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि वहां मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पट्टे से मोहित की गर्दन निकाली, लेकिन तब तक वो दम तोड़ चुका था। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए दादरी सिविल अस्पताल पहुंचाया।

    बीए प्रथम वर्ष का छात्र था मोहित

    मृतक मोहित बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। दिन में वो कक्षाएं लगाता था जबकि शाम के समय क्रशर संभालकर पिता की काम में मदद करता था। वह हर रोज शाम के समय क्रशर पर जाता था। 

    परिवार का बुझा चिराग

    मोहित कैलाश का इकलौता बेटा था। समय रहते मोहित के सभी जिम्मेदारियां संभाल लेने से परिजन खुश थे। उन्हें नहीं पता था कि उनके ही क्रशर की मशीनें उनके परिवार का चिराग बुझा देंगी। इस हादसे से चरखी गांव में शोक की लहर है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    हरियाणा में ‘पाक’ जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़! 2017 से सक्रिय थे संदिग्ध, पलवल और नूंह से 4 गिरफ्तार

    बड़ा खुलासा: हरियाणा में 83 करोड़ की सोलर धांधली, रसूखदार अधिकारी पर कसा शिकंजा

    भर्ती या मजाक? 400 अभ्यर्थियों में से केवल 17 ही पार कर पाए परीक्षा की दहलीज, असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए मची खलबली

    हरियाणा के किसानों के लिए खुशखबरी! बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसल नुकसान पर CM का बड़ा ऐलान

    नकल पर जोरदार नकेल! 422 छात्र धरे गए, ड्यूटी में लापरवाही पर अधीक्षकों-पर्यवेक्षकों पर भी गिरी गाज

    चंडीगढ़ BJP दफ्तर के बाहर हमले में पाकिस्तानी GHD2P ग्रेनेड का इस्तेमाल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.