Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख
    • घर में मिली महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्थी में उलझी पुलिस
    • एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बताया निराधार
    • बुआ-भतीजी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जांच में जुटी पुलिस
    • रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस
    • ‘जंगलराज’ के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर BJP को घेरा
    • दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी सूरत
    • तांत्रिक कमरुद्दीन की क्राइम कुंडली : पीरागढ़ी केस में बड़ा खुलासा, सीरियल किलर की तरह 6 लोगों को उतारा मौत के घाट
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, February 11
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » दूरसंचार विभाग ने 5G Technology और स्पेक्ट्रम ट्रायल शुरू करने की दी अनुमति

    दूरसंचार विभाग ने 5G Technology और स्पेक्ट्रम ट्रायल शुरू करने की दी अनुमति

    May 6, 2021 टेक्नोलॉजी 3 Mins Read
    दूरसंचार विभाग ने 5G Technology और स्पेक्ट्रम ट्रायल शुरू करने की दी अनुमति
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने आज दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को 5G Technology के उपयोग और एप्लीकेशन के लिए परीक्षण करने की अनुमति दे दी है। विभाग ने यह मंजूरी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स (टीएसपी) द्वारा पहचान की गई प्राथमिकताओं और प्रौद्योगिकी सहयोगी कंपनियों के आधार पर दी है।

    शुरुआत में प्रयोग के लिए मिड-बैंड (3.2 गीगाहर्ट्ज़ से 3.67 गीगाहर्ट्ज़), मिलीमीटर वेव बैंड (24.25 गीगाहर्ट्ज़ से 28.5 गीगाहर्ट्ज़) और सब-गीगाहर्ट्ज़ बैंड (700 गीगाहर्ट्ज़) की श्रेणी वाला स्पेक्ट्रम प्रयोग के लिए दिया जायेगा। टीएसपी को 5G परीक्षणों के संचालन के लिए उनके मौजूदा स्पेक्ट्रम (800 मेगाहर्ट्ज, 900 मेगाहर्ट्ज, 1800 मेगाहर्ट्ज और 2500 मेगाहर्ट्ज) के तहत ट्रायल की अनुमति होगी।

    आवदेन करने वालों में ये कंपनियां शामिल

    आवेदक कंपनियों में भारती एयरटेल लिमिटेड, रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड, वोडाफोन इंडिया लिमिटेड और एमटीएनएल शामिल हैं। इन कंपनियों ने मूल उपकरण निर्माताओं और प्रौद्योगिकी प्रदाताओं के साथ समझौता किया है, जिसमें एरिक्सन, नोकिया, सैमसंग और सी-डॉट शामिल हैं। इसके अलावा रिलायंस जिओ इंफोकॉम लिमिटेड भी अपनी स्वदेशी तकनीक का उपयोग करते हुए यह परीक्षण करेगी।

    ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में भी करना होगा परीक्षण 

    अनुमति पत्र के अनुसार प्रत्येक टीएसपी को शहरों के अलावा ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में भी परीक्षण करना होगा ताकि देश भर में 5G Technology का लाभ मिले। जानकारी के लिए बता दें कि वर्तमान में परीक्षणों की अवधि 6 महीने के लिए है। इसमें उपकरणों की खरीद और स्थापना के लिए 2 महीने की अवधि भी शामिल है।
    https://twitter.com/PBNS_India/status/1389795991730098177

    5G परीक्षणों का संचालन मूल रूप से भारतीय उद्देश्यों में 5G स्पेक्ट्रम का प्रसार भारतीय जरूरतों के आधारों पर करना है। इसका प्रयोग मॉडल ट्यूनिंग और चुने हुए उपकरण, उनके वेंडर का मूल्यांकन, स्वदेशी तकनीक का परीक्षण, एप्लीकेशन आधारित तकनीकी का परीक्षण और 5जी फोन और उपकरणों का परीक्षण करने के लिए किया जाएगा।

    डेटा डाउनलोड दरों में होगी वृद्धि

    5G Technology से डेटा डाउनलोड दरों (4 जी के 10 गुना होने की उम्मीद अनुमानित) में वृद्धि संभव है। इससे उपभोक्ताओं को इंटरनेट के क्षेत्र में बेहतर सेवाएं मिलेगी, जिसके जरिए इनका प्रयोग स्पेक्ट्रम क्षमता से तीन गुना अधिक किया जा सकेगा। साथ ही साथ यह उद्योग जगत को 4.0 एप्लीकेशन के लिए सक्षम कर सकेगा। इन एप्लीकेशन का इस्तेमाल कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्मार्ट घरों, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, परिवहन, यातायात प्रबंधन और स्मार्ट शहरों में हो सकेगा।

     5G Technology

    यह भी पढ़े:- देश को मिले तीन और राफेल, अब तक कुल 20 rafale आ चुके भारत

    टीएसपी के मौजूदा नेटवर्क के साथ नहीं जोड़ा जाएगा परीक्षण

    डीओटी ने निर्दिष्ट किया है कि परीक्षण को अलग से किया जाएगा और टीएसपी के मौजूदा नेटवर्क के साथ नहीं जोड़ा जाएगा। यह परीक्षण गैर-वाणिज्यिक आधारित होंगे। परीक्षणों के दौरान उत्पन्न डेटा सिर्फ भारत में संग्रहीत किया जाएगा। 

    परीक्षण में स्वदेशी रूप से विकसित उपकरणों का किया जाएगा इस्तेमाल

    सरकार ने टीएसपी से यह भी उम्मीद जताई है कि वह 5G परीक्षण के हिस्से के रूप में स्वदेशी रूप से विकसित उपकरणों और तकनीकी का इस्तेमाल करेंगी। इसके तहत, हाल ही में 5 जी एप्लीकेशन पर हैकाथन आयोजित करने के बाद डीओटी द्वारा चुने गए 100 एप्लीकेशन / इस्तेमाल मामलों का भी इन परीक्षणों को उपयोग किया जा सकता है।

    Image Source:- www.google.com

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख

    एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बताया निराधार

    जनरल नरवणे की किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ पर बढ़ी हलचल, दिल्ली पुलिस पेंगुइन से पूछेगी सवाल

    दिल्ली में जुटेगा दुनिया भर के दिग्गजों का जमावड़ा, जानें कौन-कौन से टेक लीडर्स हो रहे हैं शामिल

    वंदे मातरम् को लेकर नई गाइडलाइंस जारी, क्या खड़ा होना है अनिवार्य?

    बंगाल के युवाओं और किसानों की चांदी! ममता सरकार देगी हर महीने भत्ता, जानें कैसे करना होगा आवेदन

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.