Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अमित शाह का ‘मिशन बंगाल’: “15 दिन यहीं रुकूंगा”, रैली में बताया बीजेपी की जीत का सबसे ‘आसान तरीका’
    • पुणे में अप्रैल में ‘प्रलय’! लबालब सड़कें, डूबीं कारें और घुटने तक पानी; कुदरत के कहर से थमी रफ्तार
    • रसमलाई के लिए ‘रक्तपात’! शादी में नहीं मिली मिठाई तो बारातियों ने भांजी लाठियां; जमकर चले लात-घूंसे
    • जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी पर महासंग्राम! धर्म बड़ा या राजस्व? जानें इस मुद्दे पर क्यों आमने-सामने हैं पार्टियां
    • Energy Security: दुनिया को ऑयल क्राइसिस से बचाएगा भारत का नया कॉरिडोर, ईरान के दबाव को देगा मात
    • West Bengal News: हेमा मालिनी ने बंगाल के हालात को बताया ‘सांस्कृतिक फासीवाद’, लोकसभा स्पीकर को लिखी चिट्ठी
    • Rahul Gandhi in Assam: जुबिन गर्ग की विचारधारा हिमंत सरमा के खिलाफ थी! असम में राहुल गांधी का बड़ा बयान
    • बड़ी खबर: राघव चड्ढा पर AAP का कड़ा एक्शन! राज्यसभा उप नेता पद छीना, सदन में बोलने पर भी पाबंदी की मांग
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, April 3
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » हरियाणा:25 से होगी धान व बाजरे की खरीद, उपायुक्तों को तैयारियां करने के निर्देश, किसानों को इंतजार – Haryana: Paddy And Millet Will Be Procured From 25th, Instructions To Deputy Commissioners To Make Preparation

    हरियाणा:25 से होगी धान व बाजरे की खरीद, उपायुक्तों को तैयारियां करने के निर्देश, किसानों को इंतजार – Haryana: Paddy And Millet Will Be Procured From 25th, Instructions To Deputy Commissioners To Make Preparation

    September 24, 2023 हरियाणा 4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Haryana: Paddy and millet will be procured from 25th, instructions to Deputy Commissioners to make preparation

    बाजरा
    – फोटो : getty images

    विस्तार

    हरियाणा सरकार ने 25 सितंबर से धान व बाजरे की खरीद शुरू करने का फैसला लिया है। पिछले सालों तक खरीफ फसलों की खरीद एक अक्तूबर से होती रही है, लेकिन इस बार एक सप्ताह पहले ही किसान अपनी फसल बेच सकेंगे। किसान संगठनों की मांग थी कि इस बार धान की खरीद 20 सितंबर से शुरू की जाए।

    हरियाणा सरकार ने इस संबंध में केंद्र सरकार को पत्र भी लिखा था लेकिन अनुमति नहीं दी गई। मंडियों की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को सभी जिला उपायुक्तों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक की।

    उन्हें निर्देश दिए कि खरीद शुरू होने से पहले सभी मंडियों में पिछले वर्ष का स्टॉक अवश्य जांच लें, ताकि कोई भी नई खरीद में स्टॉक की गई फसल को बेचने की कोशिश न करे। नमी मापने वाले मीटरों की कैलिब्रेशन करवाने जैसी तैयारियां सुनिश्चित कर ली जाएं।

    बाजरे की सरकारी खरीद के लिए बढ़ रहा किसानों का इंतजार

    नारनौल में बाजरे का सरकारी समर्थन मूल्य पर खरीद को लेकर किसानों को इंतजार बढ़ता जा रहा है, लेकिन सरकार की ओर से अभी तक खरीद को लेकर कोई आदेश जारी नहीं किए हैं, जिस कारण किसानों को औने-पौने दामों पर अपने अनाज को आढ़तियों के यहां बेचना पड़ रहा है। सरकारी खरीद शुरू नहीं होने से आढ़ती तो खुश नजर आ रहे हैं, क्योंकि आढ़तियों की ओर से जिले की विभिन्न मंडियों से अब तक 30 हजार क्विंटल से अधिक बाजरा खरीद किया जा चुका है, जबकि किसान अपने अनाज को निर्धारित से कम दामों पर बेचने को मजबूर हैं।

     

    आढ़ती किसानों से 1900 से 2050 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बाजरा खरीद कर रहे हैं। वहीं सरकार की ओर से इस बार 2500 रुपये प्रति क्विंटल बाजरे का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया है। इस प्रकार किसान को प्रति क्विंटल 500-600 रुपये का नुकसान हो रहा है।

     

    खरीफ की फसल में बाजरा महेंद्रगढ़ जिले की प्रमुख फसल है। प्रदेश में सबसे अधिक बाजरे की पैदावार महेंद्रगढ़ जिले में ही होती है। अब तक जिले की विभिन्न मंडियों में 30 हजार क्विंटल से अधिक बाजरे की आवक हो चुकी है, लेकिन सरकार की ओर से सरकारी खरीद को लेकर अभी तक कोई आदेश जारी नहीं किए गए है।

     

    हालांकि सरकार की ओर से 20 सितंबर से हैफेड के माध्यम से खरीद शुरू करने की बात कही गई थी, लेकिन अभी तक अभी तक कोई आदेश जारी नहीं किए गए है।जिले की विभिन्न मंडियों से अब तक 30 हजार क्विंटल से अधिक बाजरे की खरीद हो चुकी है। इसमें नारनौल अनाज मंडी में सात हजार क्विंटल, कनीना मंडी में 9 हजार क्विंटल व अटेली मंडी में सबसे अधिक 15 हजार क्विंटल तथा सबसे कम 50 क्विंटल महेंद्रगढ़ अनाज मंडी में खरीद की गई। उक्त सभी खरीद आढ़तियों व व्यापारियों द्वारा की गई है।

    बाजरे की सरकारी खरीद शुरू नहीं होने से किसानों को आढ़तियों को मनमाने दामों पर अपने अनाज को बेचना पड़ रहा है। सरकार को जल्द से जल्द सरकारी खरीद शुरू करवाकर किसानों के बाजरे को खरीदना चाहिए। -संदीप कारोता।

     

    सरकारी खरीद नहीं होने के कारण किसानों को 500-600 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से नुकसान उठाना पड़ रहा है, क्योंकि सरकार की तरफ से अभी तक सरकारी खरीद को लेकर कोई आदेश जारी नहीं किए हैं। -बलवंत ताजीपुर।

    प्रदेश सरकार किसान हितैषी होने का दावा करती है, लेकिन यहां जिले के किसानों का अनाज नहीं खरीदा जा रहा है, जिस कारण आढ़ती किसानों की मेहनत को औने-पौने दामों पर खरीद रहे हैं। -संजय खातोली जाट।

    बाजरा खरीद को लेकर सरकार की तरफ से उन्हें कोई आदेश नहीं मिला है, लेकिन संभावना है कि आज या कल तक आदेश मिल जाए। आदेश जारी होते ही एजेंसी बाजरे की खरीद शुरू कर देगी। -नीरज त्यागी, जिला महाप्रबंधक हैफेड नारनौल।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    हरियाणा में ‘पाक’ जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़! 2017 से सक्रिय थे संदिग्ध, पलवल और नूंह से 4 गिरफ्तार

    बड़ा खुलासा: हरियाणा में 83 करोड़ की सोलर धांधली, रसूखदार अधिकारी पर कसा शिकंजा

    भर्ती या मजाक? 400 अभ्यर्थियों में से केवल 17 ही पार कर पाए परीक्षा की दहलीज, असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए मची खलबली

    हरियाणा के किसानों के लिए खुशखबरी! बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसल नुकसान पर CM का बड़ा ऐलान

    नकल पर जोरदार नकेल! 422 छात्र धरे गए, ड्यूटी में लापरवाही पर अधीक्षकों-पर्यवेक्षकों पर भी गिरी गाज

    चंडीगढ़ BJP दफ्तर के बाहर हमले में पाकिस्तानी GHD2P ग्रेनेड का इस्तेमाल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.