Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को दीपावली गिफ्ट, 17-18 अक्टूबर को वेतन, दैनिक वेतनभोगियों को भी भुगतान
    • ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने किया गर्दा! 15 दिन में वर्ल्डवाइड ₹679 करोड़ पार
    • वेनेजुएला पर ऑपरेशन से तनाव: दक्षिणी कमान के प्रमुख एडमिरल होल्सी ने कार्यकाल से पहले दिया इस्तीफा
    • शेयर बाजार में धन वर्षा! सिर्फ 3 दिनों में निवेशकों की संपत्ति ₹9 लाख करोड़ बढ़ी
    • त्योहारी सीजन में सर्वर हुआ क्रैश, IRCTC डाउन होने से टिकट बुकिंग रुकी
    • UP पुलिस को मिलेगी क्रिकेटरों जैसी फिटनेस! अब जवानों को पास करना होगा यो-यो टेस्ट
    • दिन में सोना अच्छा या बुरा? आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान क्या कहता है
    • शरीयत में बहुविवाह का नियम: क्या एक मुस्लिम पुरुष 4 पत्नियों के होते हुए 5वीं शादी कर सकता है?
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, October 18
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » आईटीआई के लिए नहीं मिल रहे संस्थानों को विद्यार्थी:दाखिले में दो दिन शेष, कैसे भरेगी निजी संस्थानों की सीटें – Two Days Left For Admission, How Will 68 Percent Seats Of Private Institutions Be Filled?

    आईटीआई के लिए नहीं मिल रहे संस्थानों को विद्यार्थी:दाखिले में दो दिन शेष, कैसे भरेगी निजी संस्थानों की सीटें – Two Days Left For Admission, How Will 68 Percent Seats Of Private Institutions Be Filled?

    September 22, 2023 हरियाणा 4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Two days left for admission, how will 68 percent seats of private institutions be filled?

    सांकेतिक तस्वीर
    – फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    आईटीआई में दाखिले के लिए महज दो दिन का समय शेष है, लेकिन जिले के निजी आईटीआई संस्थानों को विद्यार्थी नहीं मिल रहे हैं। इनकी रिक्त पड़ी 68 फीसदी सीटों को दो दिन में भर पाना चुनौतीपूर्ण है। यह हालात तब हैं, जब निर्धारित दाखिला प्रक्रिया के बाद लगातार पांच बार और डेढ़ माह तक दाखिले की अंतिम तिथि को विभाग आगे बढ़ा चुका है। इसके बावजूद संस्थानों में सीटें रिक्त हैं। ऐसे में संस्थान और ट्रेड बंदी की कगार पर आ जाएंगे।

    शुरुआत में ऑन द स्पॉट दाखिले शुरू किए गए थे

    कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने आईटीआई में दाखिले के लिए संस्थानों और विद्यार्थियों को एक अंतिम अवसर दिया है। इसके अनुसार, 23 सितंबर तक संस्थानों में ऑन द स्पॉट दाखिले दिए जा रहे हैं। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार, इस बार चार मेधा सूची के तहत दाखिले होने थे। चार मेधा सूची के बाद खाली बची सीटों पर अगस्त माह की शुरुआत में ऑन द स्पॉट दाखिले शुरू किए गए थे।

    अब तक भी सभी खाली सीटों पर दाखिले नहीं हो पाए हैं, ऐसे में विभाग ने अब यह अंतिम अवसर संस्थान प्रबंधकों की मांग पर दिया है। जिले के संस्थानों की स्थिति पर नजर डालें तो राजकीय संस्थानों में 13.5 प्रतिशत और निजी संस्थानों में 68 प्रतिशत सीटें रिक्त हैं। करनाल जिले में नौ राजकीय संस्थानों में कुल 3316 में से 449 सीटें और नौ निजी संस्थानों की 984 सीटों में से 671 पर दाखिले के लिए कोई भी विद्यार्थी सामने नहीं आया।

    बंद हो सकते हैं संस्थान

    निसिंग की राजकीय आईटीआई के दाखिला प्रभारी डॉ. जसविंद्र सिंह संधू ने बताया कि जिन संस्थानों की सभी सीटें रिक्त हैं या जो ट्रेड पूरी तरह से रिक्त हैं, इनका भविष्य भी संकट में है। क्योंकि नियम के अनुसार, यदि एक साल में एक ट्रेड या संस्थान में दाखिला नहीं होता तो उसे निलंबित कर दिया जाता है और यदि तीन साल तक ऐसी स्थिति रहे तो उसे पूरी तरह बंद कर दिया जाता है। निजी संस्थानों की स्थिति ज्यादा खराब है। राजकीय संस्थानों में सीटें काफी हद तक भर चुकी हैं।

    राजकीय आईटीआई की स्थिति

    आईटीआई   कुल सीट   रिक्त सीट

    निसिंग          484              107

    असंध           272               96

    जांबा            136               54

    करनाल      1336               76

    इंद्री            128                40

    बल्ला         264                 40

    घरौंडा        248                 29

    तरावड़ी      108                 00

    करनाल महिला  340          07

    कुल         3316             449

    निजी आईटीआई की स्थिति

    संस्थान                             कुल सीट         रिक्त

    गुरु ब्रह्मानंद रायपुर रोड़ान    172            172

    करनाल आईटीआई कुंजपुरा 128             128

    वंडरवैली बड़ागांव                268            190

    बीबीएन आईटीआई चिड़ाव मोड़ 80           73

    भारत आईटीआई सीदपुर           60           53

    विनायक आईटीआई काछवा       80           37

    रामरिषी आईटीआई सालवन        60          18

    विंग्स आईटीआई करनाल           88            00

    संत निक्का सिंह आईटीआई         48          00

    अधिकारी के अनुसार

    दाखिला प्रक्रिया 23 अगस्त को पूरी हो चुकी है। यह विभाग की ओर से अंतिम अवसर दिया गया है। जो विद्यार्थी दाखिले से वंचित रह गए हैं, वे दाखिला जरूर लें। करनाल आईटीआई में महज 76 सीटें रिक्त हैं। – धर्मेंद्र सिंह, प्रिंसिपल, बाबू मूलचंद जैन राजकीय आईटीआई।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    पुलिस परिवार में मातम : ASI संदीप की आत्महत्या से गहरा सदमा, दो बेटियां और एक बेटा पीछे छूटे

    IPS पूरन कुमार सुसाइड मामला : राहुल गांधी ने परिवार से की मुलाकात, चंडीगढ़ पहुंचकर जताया दुख

    IPS सुसाइड केस पर बड़ा एक्शन : हरियाणा सरकार ने DGP शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेजा

    दिल्ली से बावल का सफर होगा आसान! अब इस रूट पर दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, जानें पूरा रूट और समय

    दिल दहला देने वाला सड़क हादसा : सोनीपत में कांग्रेस नेता के बेटे सहित चार की मौत

    IPS पूरन कुमार सुसाइड केस : 5 दिन बाद होगा पोस्टमार्टम, शव को चंडीगढ़ PGI शिफ्ट किया गया

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.