Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को दीपावली गिफ्ट, 17-18 अक्टूबर को वेतन, दैनिक वेतनभोगियों को भी भुगतान
    • ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने किया गर्दा! 15 दिन में वर्ल्डवाइड ₹679 करोड़ पार
    • वेनेजुएला पर ऑपरेशन से तनाव: दक्षिणी कमान के प्रमुख एडमिरल होल्सी ने कार्यकाल से पहले दिया इस्तीफा
    • शेयर बाजार में धन वर्षा! सिर्फ 3 दिनों में निवेशकों की संपत्ति ₹9 लाख करोड़ बढ़ी
    • त्योहारी सीजन में सर्वर हुआ क्रैश, IRCTC डाउन होने से टिकट बुकिंग रुकी
    • UP पुलिस को मिलेगी क्रिकेटरों जैसी फिटनेस! अब जवानों को पास करना होगा यो-यो टेस्ट
    • दिन में सोना अच्छा या बुरा? आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान क्या कहता है
    • शरीयत में बहुविवाह का नियम: क्या एक मुस्लिम पुरुष 4 पत्नियों के होते हुए 5वीं शादी कर सकता है?
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, October 18
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » कुरुक्षेत्र धर्मनगरी पहुंची साईक्लोथॉन यात्रा: राज्यमंत्री संदीप सिंह ने चलाई छह किलोमीटर तक साईकिल – Cyclothon Yatra Reached Kurukshetra Dharmanagari, Minister Of State Sandeep Singh Cycled For Six Kilometers

    कुरुक्षेत्र धर्मनगरी पहुंची साईक्लोथॉन यात्रा: राज्यमंत्री संदीप सिंह ने चलाई छह किलोमीटर तक साईकिल – Cyclothon Yatra Reached Kurukshetra Dharmanagari, Minister Of State Sandeep Singh Cycled For Six Kilometers

    September 21, 2023 हरियाणा 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Cyclothon Yatra reached Kurukshetra Dharmanagari, Minister of State Sandeep Singh cycled for six kilometers

    राज्यमंत्री संदीप सिंह
    – फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    प्रदेश के युवाओं को नशे से दूर रहने और नशामुक्त हरियाणा बनाने के सपने को साकार करने के संदेश को लेकर चल रही साईक्लोथॉन यात्रा 19 जिलों में लगभग 1600 किलोमीटर का सफर तय करने के उपरांत वीरवार को गांव बटहेड़ी में पहुंची। यात्रा का राज्यमंत्री संदीप सिंह, उपायुक्त शांतनु शर्मा, पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भोरिया, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राहुल राणा, जिलाध्यक्ष रवि बतान, पिहोवा नगरपालिका के चेयरमैन आशीष चक्रपाणि, गांव बटहेड़ी की सरपंच वीरेंद्र रानी ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।

    यात्रा में शामिल सैंकड़ों लोगों में ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा की तो वहीं राज्यमंत्री संदीप सिंह, मुख्यमंत्री के ओएसडी भूपेश्वर दयाल, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राहुल राणा व जिलाध्यक्ष रवि बतान, भाजपा युवा मोर्चा के युवा अध्यक्ष रूबल शर्मा ने गांव बटहेड़ी से लेकर अक्षरा इंटरनेशनल स्कूल तक लगभग छह किलोमीटर तक साईक्लोथॉन यात्रा में साईकिल चलाई और हल्का वासियों को नशे से दूर रहने का संदेश भी दिया।

    साईक्लोथॉन यात्रा गांव बटहेड़ी से जिला कुरुक्षेत्र में प्रवेश करने के बाद उपमंडल पिहोवा में पहुंची। इस यात्रा का गांव असमानपुर, अरनैचा में सैंकड़ों ग्रामीणों के साथ-साथ मार्ग में पडऩे वाले स्कूलों के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने स्वागत किया। अक्षरा इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिकाओं ने साईक्लोथॉन यात्रा के प्रत्येक सदस्य का तिलक लगाकर स्वागत किया और यहां पर स्कूल की तरफ से बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करके प्रस्तुतियां भी दी गई।

    यात्रा निकाल दिया जा रहा नशे से दूर रहने का संदेश : राज्यमंत्री

    राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक सितंबर से करनाल जिला से हरियाणा प्रदेश को नशामुक्त करने का संदेश देने के लिए साईक्लोथॉन यात्रा को रवाना किया। यह यात्रा 19 जिलों में लगभग 1600 किलोमीटर का सफर तय कर चुकी है। राज्यमंत्री ने कहा कि पंजाब और हरियाणा में युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आती जा रही है। इस गंभीर विषय को ज़हन में रखकर साईक्लोथॉन यात्रा के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर करने का संदेश दिया जा रहा है।

    अगर देश की भावी पीढ़ी नशे की लत में पड़ गई तो देश व प्रदेश का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। इसलिए युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरुक करना बेहद जरूरी है। यह यात्रा निश्चित ही प्रदेश के लाखों युवाओं को नशे से दूर रहने में सफल होगी। ओएसडी भुपेश्वर दयाल ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने जन्म दिवस पांच मई को ही संकल्प लिया था कि प्रदेश की युवा पीढ़ी को नशे से दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

    लाडवा पहुंचेगी यात्रा

    उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बताया कि कुरुक्षेत्र जिले में साईक्लोथॉन यात्रा का दो दिन का प्रवास रहेगा और यह यात्रा कुरुक्षेत्र के लगभग सभी क्षेत्रों से होकर गुजरेगी व 22 सितंबर को लाडवा के रास्ते अंबाला की तरफ जाएगी। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भोरिया ने कहा कि पुलिस प्रशासन की तरफ से साईक्लोथॉन यात्रा के तमाम प्रबंध किए गए हैं और पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी साईक्लोथॉन यात्रा में बढ़ चढक़र भाग ले रहे हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    पुलिस परिवार में मातम : ASI संदीप की आत्महत्या से गहरा सदमा, दो बेटियां और एक बेटा पीछे छूटे

    IPS पूरन कुमार सुसाइड मामला : राहुल गांधी ने परिवार से की मुलाकात, चंडीगढ़ पहुंचकर जताया दुख

    IPS सुसाइड केस पर बड़ा एक्शन : हरियाणा सरकार ने DGP शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेजा

    दिल्ली से बावल का सफर होगा आसान! अब इस रूट पर दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, जानें पूरा रूट और समय

    दिल दहला देने वाला सड़क हादसा : सोनीपत में कांग्रेस नेता के बेटे सहित चार की मौत

    IPS पूरन कुमार सुसाइड केस : 5 दिन बाद होगा पोस्टमार्टम, शव को चंडीगढ़ PGI शिफ्ट किया गया

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.