Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव।
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, April 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Jind:तीन साल तक किसान को नहीं दिया कनेक्शन, लापरवाह अधिकारियों को अपने पास से चुकानी होगी राशि – District Consumer Forum Imposed Compensation On Electricity Corporation For Not Giving Connection For 3 Years

    Jind:तीन साल तक किसान को नहीं दिया कनेक्शन, लापरवाह अधिकारियों को अपने पास से चुकानी होगी राशि – District Consumer Forum Imposed Compensation On Electricity Corporation For Not Giving Connection For 3 Years

    September 14, 2023 हरियाणा 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    District Consumer Forum imposed compensation on Electricity Corporation for not giving connection for 3 years

    जिला उपभोक्ता फोरम उज्जैन
    – फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    हरियाणा के जींद के गांव करसोला निवासी किसान देवेंद्र को तीन साल तक बिजली कनेक्शन नहीं देने पर जिला उपभोक्ता फोर्म ने बिजली निगम पर 60 हजार रुपये हर्जाना और एक महीने में बिजली कनेक्शन देने के निर्देश दिए हैं। यदि एक महीने में राशि नहीं दी तो 12 प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज भी देना होगा।

    गांव करेला निवासी किसान देवेंद्र ने 8 जुलाई 2019 को अपने खेत में कनेक्शन के लिए बिजली निगम को आवेदन किया था। मौके पर ही सिक्योरिटी राशि व दस्तावेज जमा करवा दिए थे। बाद में निगम अधिकारियों ने उनके खेत तक कनेक्शन देने के लिए एक लाख 99 हजार 370 रुपये का एस्टीमेट बनाया। यह राशि भी देवेंद्र ने निगम में जमा करवा दी। 13 मई 2020 को उन्हें सर्विस कनेक्शन जारी कर दिया, लेकिन अभी तक उनके यहां कोई कनेक्शन शुरू नहीं किया गया।

    देवेंद्र ने खेत में बिजली कनेक्शन मिलने की उम्मीद में ट्यूबवेल भी लगवा लिया। देवेंद्र ने निगम अधिकारियों से बार-बार पानी के बिना फसल सूखने का हवाला देकर बिजली कनेक्शन शुरू करवाने का अनुरोध किया गया, लेकिन निगम ने कनेक्शन शुरू नहीं किया। इसके बाद देवेंद्र ने उपभोक्ता फोरम की शरण ली। उपभोक्ता फोरम ने निगम से देरी का कारण पूछा। इस पर निगम ने जो जवाब दिया, उससे अदालत संतुष्ट नहीं हुई।

    लापरवाह अधिकारियों को अपने पास से चुकानी होगी राशि

    उपभोक्ता फोर्म के अध्यक्ष एके सरदाना, सदस्य नीरू अग्रवाल और जेडी गोयल ने फैसला सुनाते हुए कहा कि यह निगम अधिकारियों की लापरवाही है, जिस कारण किसान को आर्थिक, मानसिक व शारीरिक कष्ट हुआ। इसलिए बिजली निगम को किसान को 50 हजार रुपये आर्थिक हानि की एवज में, 10 हजार रुपये मानसिक व शारीरिक परेशानी के लिए देने होंगे। यह पैसा जिन अधिकारियों की लापरवाही हो, उनको देना पड़ेगा। किसान के खेत में एक महीने में बिजली कनेक्शन भी जोड़ना होगा। यदि इस दौरान निगम ने यह राशि किसान को नहीं दी तो 12 प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज के साथ हर्जाना देना होगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    इंसानियत शर्मसार! मूक-बधिर बच्चे के साथ अधेड़ ने की दरिंदगी; आरोपी बैजनाथ पुलिस के हत्थे चढ़ा

    इंसानियत शर्मसार! पत्नी पर शक में पिता बना ‘जल्लाद’, “बेटी मेरी नहीं” कहकर मासूम की बेरहमी से हत्या

    हरियाणा में बड़ा एक्शन! मुख्यमंत्री नायब सैनी की सख्ती के बाद बैंक ने घुटने टेके, नगर निगम को मिले 127 करोड़

    मुख्यमंत्री सैनी ने गोहाना को दी करोड़ों की सौगात; स्पोर्ट्स, हेल्थ और एजुकेशन सेक्टर के लिए बड़े एलान

    Highway Toll Rules: सावधान! हाईवे पर सफर के दौरान अब नहीं चलेगा कैश, परेशानी से बचने के लिए तुरंत करें ये काम

    Sirsa Drug Raid: पुलिस को देख फ्लैट की दूसरी मंजिल से कूदा पूर्व नेता, महिला हेरोइन के साथ गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.