Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, April 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » सुविधा:अब रेलवे स्टेशन पर खुलेंगे जनऔषधि केंद्र, पहले चरण में 50 स्टेशनों का चयन – Now Janaushadhi Centers Will Open At Railway Stations, 50 Stations Selected In The First Phase

    सुविधा:अब रेलवे स्टेशन पर खुलेंगे जनऔषधि केंद्र, पहले चरण में 50 स्टेशनों का चयन – Now Janaushadhi Centers Will Open At Railway Stations, 50 Stations Selected In The First Phase

    September 11, 2023 हरियाणा 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Now Janaushadhi centers will open at railway stations, 50 stations selected in the first phase

    जनऔषधि केंद्र
    – फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    आमजन तक सस्ती और सुलभ दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए अब स्टेशनों पर जनऔषधि केंद्र खोले जाएंगे। पहले चरण में देश के 17 राज्यों के 50 स्टेशनों का चयन किया गया है। इसमें अंबाला मंडल अंतर्गत राजपुरा रेलवे स्टेशन भी शामिल है, जो पंजाब में स्थित है।

    जनऔषधि केंद्र के लिए स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद वाणिज्य विभाग ने रिपोर्ट तैयार करके मुख्यालय भेज दी है। वहीं दूसरे चरण में अंबाला कैंट, अंबाला सिटी, चंडीगढ़, सहारनपुर, पटियाला, बठिंडा व शिमला रेलवे स्टेशनों पर जन औषधि केंद्र खोलने की योजना है।

    केंद्र सरकार की ओर से पहले भी जगह-जगह जनऔषधि केंद्र खोले गए हैं, जहां जेनेरिक और गुणवत्तापरक दवाइयां सस्ते दामों पर उपलब्ध है। इसी तर्ज पर अब रेलवे स्टेशनों पर भी जनऔषधि केंद्र (पीएमबीजेके) खोलने की योजना बनाई गई है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।

    मौजूदा समय में रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में उपचार की सुविधा काफी जटिल है। अचानक तबीयत खराब होने पर पहले टीटीई को जानकारी देनी पड़ती है और फिर कंट्रोल से संदेश मिलने के बाद डाक्टर ट्रेन में पहुंचता है। कई बार यह लेटलतीफी मरीजों और तीमारदारों पर भारी पड़ती है। माना जा रहा है कि स्टेशन पर जनऔषधि केंद्र खुलने से आमजन संग रेलयात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड की ओर से इसके लिए कवायद की जा रही है।

    इसके तहत जनऔषधि केंद्र का स्वरूप राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (एनआईडी) द्वारा तैयार किया जाएगा। साथ ही जन औषधि केंद्रों के आवंटन में पारदर्शिता के लिए प्रक्रिया ऑनलाइन यानी ई-टेंडर के जरिए होगी। संचालक को जन औषधि केंद्र को संचालित करने से पहले रसायन और उर्वरक मंत्रालय के फार्मास्यूटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइस ब्यूरो (पीएमबीआई) से इजाजत लेनी होगी। योजना के तहत व्यक्तिगत उद्यमियों को जन औषधि केंद्र के आवंटन में प्राथमिकता दी जाएगी। 

    देश के इन रेलवे स्टेशनों पर पहले चरण में मिलेगी सुविधा

    प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र की सुविधा पहले चरण में देश के 50 रेलवे स्टेशनों पर मिलेगी। इसमें आंध्रप्रदेश के तिरुपति व सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन, असम का न्यू तिनसुखिया, लुंबडिंग व रंगिया, बिहार के दरभंगा, पटना व कटिहार, छत्तीसगढ़ के जांगीर नाला, बागबहारा व पेंड्रा रोड, गुजरात के अंकलेश्वर व महसाना जंक्शन, झारखंड के सिनी जंक्शन, जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, कर्नाटक के एसएमवीटी बैंगलूर,बांगारपेट, मैसूर व हुबली जंक्शन, केरल के पालाकक्कड़, मध्यप्रदेश के रतलाम, मंडल महल, बीणा व नैनपुर, महाराष्ट्र के लोकमान्य तिलक टर्मिनस,मनमाड़, पिंपरी, सोलापुर, नागबहीर व मलाड़, उड़ीसा के खुर्दा रोड, पंजाब के फगवाड़ा व राजपुरा, राजस्थान सवाई माधोपुर और भगत की कोठी, तमिलनाडु के तिरूचिपल्ली, इरौड व डिंडीगुल और उत्तर प्रदेश के पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन शामिल है।

    अंबाला मंडल के अधीन राजपुरा रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र खोला जाएगा। रेलवे द्वारा जारी की गई सूची में मंडल के एकमात्र स्टेशन का नाम आया है। स्टेशन परिसर में यह सुविधा मिलेगी, ताकि यात्रियों व आमजन को सस्ती दर पर गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाइयां मिल सकें। इस संबंध में रिपोर्ट तैयार करके मुख्यालय भेज दी गई है। उम्मीद है कि दूसरे चरण में मंडल के सभी बड़े रेलवे स्टेशनों पर भी यह सुविधा मिलने लगेगी। – नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    इंसानियत शर्मसार! मूक-बधिर बच्चे के साथ अधेड़ ने की दरिंदगी; आरोपी बैजनाथ पुलिस के हत्थे चढ़ा

    इंसानियत शर्मसार! पत्नी पर शक में पिता बना ‘जल्लाद’, “बेटी मेरी नहीं” कहकर मासूम की बेरहमी से हत्या

    हरियाणा में बड़ा एक्शन! मुख्यमंत्री नायब सैनी की सख्ती के बाद बैंक ने घुटने टेके, नगर निगम को मिले 127 करोड़

    मुख्यमंत्री सैनी ने गोहाना को दी करोड़ों की सौगात; स्पोर्ट्स, हेल्थ और एजुकेशन सेक्टर के लिए बड़े एलान

    Sirsa Drug Raid: पुलिस को देख फ्लैट की दूसरी मंजिल से कूदा पूर्व नेता, महिला हेरोइन के साथ गिरफ्तार

    बॉलीवुड सितारों की रक्षा करेगा हरियाणा का ये ऐप, महाराष्ट्र पुलिस ने शुरू की तैयारी

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.