Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भारत का पहला मानव अंतरिक्ष यान मिशन ‘गगनयान’ कब होगा लॉन्च? ISRO प्रमुख वी नारायणन ने बताया
    • दामाद बना जल्लाद : ससुर को खाट में बांधकर पेट्रोल बम से हमला, बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत
    • वोटर लिस्ट में ‘महाधांधली’! MVA का गंभीर आरोप- ‘ये बोगस वोट ही महायुति को जिताते हैं’
    • दिवाली से पहले ही दिल्ली में ‘जहर’ घुला : आनंद विहार में AQI 350 के पार, प्रदूषण पर काबू पाने के लिए GRAP-1 लागू
    • पॉलिटिकल ड्रामा : 4 दिन से पत्नी को मना रहे चुनाव लड़ने के लिए, नहीं मानी तो RJD के लिए करेंगे धुआंधार प्रचार
    • महाभारत के ‘दानवीर कर्ण’ नहीं रहे : अभिनेता पंकज धीर का 68 साल की उम्र में निधन
    • दिल्ली में पटाखे बिक्री पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : हरी झंडी मिलने के बाद अब कैसे और कहां मिलेंगे पटाखे?
    • पुलिस परिवार में मातम : ASI संदीप की आत्महत्या से गहरा सदमा, दो बेटियां और एक बेटा पीछे छूटे
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, October 15
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Sonipat:चाचा के मां के पास आने पर रोने लगता था बेटा, सवा साल के भतीजे का अपहरण कर की हत्या, खेत में मिला शव – Nephew Kidnapped And Murdered In Sonipat Of Haryana

    Sonipat:चाचा के मां के पास आने पर रोने लगता था बेटा, सवा साल के भतीजे का अपहरण कर की हत्या, खेत में मिला शव – Nephew Kidnapped And Murdered In Sonipat Of Haryana

    September 10, 2023 हरियाणा 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    विस्तार

    हरियाणा के सोनीपत जिले के सदर थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाले युवक ने अपनी भाभी के पहले पति से हुए सवा साल के बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी और शव को खेत में फेंक दिया। महिला ने आरोपी के भाई से दूसरी शादी की थी। महिला का आरोप है कि उसका देवर भी उससे प्यार करने लगा। जब वह भाभी के पास आता तो उसका सवा साल का बेटा रोने लगता था। इसी रंजिश में आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    मूलरूप से बिहार के जिला मोतिहारी की महिला ने सदर थाना पुलिस को बताया कि उनके माता-पिता की बचपन में ही मौत हो गई थी। उनके मामा ने उनकी शादी यूपी के गांव में की थी। वहां उसका पति उसके साथ मारपीट करता था। उसे पति से चार बच्चे हुए। इनमें दो बेटी व दो बेटे हैं।

    सबसे छोटा बेटा सवा साल का था। उसका पति छह माह पहले उसे लेकर पंजाब के लुधियाना आ गया था। वहां पर वह अपनी भाभी के साथ रहने लगा और उसे व चारों बच्चों को छोड़ दिया। वह स्टेशन पर भीख मांगने लगी। वहां उसे एक महिला मिल गई। वह उसे अपने धेवते (बेटी के बेटे) के साथ शादी कराने के लिए दो माह पहले गोहाना के गांव में ले आई। उसने युवक संग दूसरी शादी कर ली।

    युवक का छोटा भाई पवन अविवाहित था और वह भी उससे प्यार करने लगा। जब वह भाभी के पास आता तो छोटा भतीजा रोने लगता था। देवर कहता था कि वह उसे मार देगा। शुक्रवार रात को उनका बेटा अपनी दादी के पास सो रहा था। आधी रात को उनके पति दूसरे बेटे को पानी देने उठे तो छोटा बेटा दिखाई नहीं दिया।

    उनका देवर बाहर से आया तो उससे बेटे के बारे में पूछा। वह जवाब नहीं दे सका। शनिवार को पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने शाम को हत्या की नीयत से अपहरण का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पवन को गिरफ्तार कर पूछताछ की। उसने एक महाविद्यालय के पास धान के खेत से बच्चे का शव बरामद करा दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या की धारा भी जोड़ दी है।

    अपहरण का मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी कर बच्चे का शव बरामद कर लिया है। मामले में गहनता से जांच जारी है। -इंस्पेक्टर, वजीर सिंह, थाना प्रभारी, सदर गोहाना।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    पुलिस परिवार में मातम : ASI संदीप की आत्महत्या से गहरा सदमा, दो बेटियां और एक बेटा पीछे छूटे

    IPS पूरन कुमार सुसाइड मामला : राहुल गांधी ने परिवार से की मुलाकात, चंडीगढ़ पहुंचकर जताया दुख

    IPS सुसाइड केस पर बड़ा एक्शन : हरियाणा सरकार ने DGP शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेजा

    दिल्ली से बावल का सफर होगा आसान! अब इस रूट पर दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, जानें पूरा रूट और समय

    दिल दहला देने वाला सड़क हादसा : सोनीपत में कांग्रेस नेता के बेटे सहित चार की मौत

    IPS पूरन कुमार सुसाइड केस : 5 दिन बाद होगा पोस्टमार्टम, शव को चंडीगढ़ PGI शिफ्ट किया गया

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.