
स्वतंत्रता दिवस की फाइन रिहर्सल में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देती छात्राएं।
–
कुरुक्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस समारोह को मनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है। समारोह में प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। समारोह को लेकर रविवार को फाईनल रिहर्सल की गई, जिसमें छात्रों ने फुल ड्रेस में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर धमाल मचा दिया। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने ध्वजारोहण किया तथा राष्ट्रगान के साथ परेड की सलामी ली।
शांतनु शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को सफलतापूर्वक मनाने के लिए छोटे बच्चों से लेकर बड़े अधिकारियों को एक टीम की तरह एकजुट होकर कार्य करना है। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को मनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों 4 टीमों का चयन कर लिया किया गया है।

इनमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृखंला में गुरु नानक वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय ने पंजाबी गिद्दा, सहारा पब्लिक स्कूल ने देश भक्ति पर आधारित गीत, सैनी पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र ने देशभक्ति गीत, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानेसर ने हरियाणवी नृत्य व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अभिमन्यूपुर द्वारा राष्ट्रीयगान की फाईनल रिहर्सल की गई। इस बार परेड में 10 टुकडिय़ा भाग ले रही है। इस कार्यक्रम के मंच का संचालन डीआईपीआरओ डाॅ. नरेंद्र सिंह ने किया।

इस तरह चलेगा कार्यक्रम
प्रात: 8.45 बजे मुख्य अतिथि द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके पश्चात 8.58 बजे मुख्य अतिथि का आगमन तथा स्वागत, नौ बजे से 9.02 तक ध्वजारोहण तथा राष्ट्रीय धुन, 9.02 बजे से 9.10 बजे तक परेड का निरीक्षण, 9.10 बजे से 9.25 तक मुख्य अतिथि का भाषण, 9.25 से 9.35 तक मार्च पास्ट, 9.35 से 10.05 तक सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10.05 से 10.15 बजे तक पुरस्कार वितरण तथा 10.15 बजे राष्ट्रगान होगा।

स्वतंत्रता दिवस की फाइन रिहर्सल में सांस्कृतिक कार्यक्रम गिद्दे की प्रस्तुति देती छात्राएं।

