Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख
    • घर में मिली महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्थी में उलझी पुलिस
    • एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बताया निराधार
    • बुआ-भतीजी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जांच में जुटी पुलिस
    • रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस
    • ‘जंगलराज’ के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर BJP को घेरा
    • दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी सूरत
    • तांत्रिक कमरुद्दीन की क्राइम कुंडली : पीरागढ़ी केस में बड़ा खुलासा, सीरियल किलर की तरह 6 लोगों को उतारा मौत के घाट
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, February 12
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Rewari:रामसिंहपुरा में बनने वाले डंपिंग यार्ड को लेकर ग्रामीणों ने महापंचायत कर जताया विरोध, सौंपेंगे ज्ञापन – Rewari: Villagers Protested By Holding A Mahapanchayat Regarding The Dumping Yard To Be Built In Ramsinghpra

    Rewari:रामसिंहपुरा में बनने वाले डंपिंग यार्ड को लेकर ग्रामीणों ने महापंचायत कर जताया विरोध, सौंपेंगे ज्ञापन – Rewari: Villagers Protested By Holding A Mahapanchayat Regarding The Dumping Yard To Be Built In Ramsinghpra

    August 13, 2023 हरियाणा 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Rewari: Villagers protested by holding a mahapanchayat regarding the dumping yard to be built in Ramsinghpra

    विरोध में इकट्ठा हुए लोग।
    –


    हरियाणा के रेवाड़ी के गांव रामसिंहपुरा के समीप बनाए गए डंपिंग यार्ड को लेकर लोग लामबंद्ध होने लगे हैं। रविवार को 20 से अधिक गांवों के ग्रामीणों ने रामसिंहपुरा के मंदिर में महापंचायत की। महापंचायत में निर्णय लिया कि केंद्रीय मंत्री से मिलकर डंपिंग यार्ड के विरोध में ज्ञापन सौंपेंगे।

    इसके बाद आगामी रूपरेखा तैयार की जाएगी। वक्ताओं ने कहा कि डंपिंग यार्ड में डाले जा रहे कूड़े से क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों का जीना दुभर हो रहा है। आसवास का वातावरण बदबूदार हो रहा है, जिससे बीमारियां भी फैल रही है। 

    बतादें कि इस डंपिंग यार्ड की शुरूआत से ही ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल से मिलककर भी विरोध जता चुके हैं, लेकिन डंपिंग यार्ड को स्थानांतरित नहीं किया गया। ग्रामीणों के बढ़ते विरोध के बाद बीते सात अगस्त को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने मौके पर पहुंच जनसुनवाई की थी। इस दौरान ग्रामीणों ने डंपिंग यार्ड का विरोध किया था। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा था कि इसे जल्द स्थानांतरित नहीं किया गया तो आंदोलन करेंगे। 

    इसी क्रम में रविवार गांव रामसिंहपुरा में आसपास के 20 से अधिक गांवों के सरपंचों व अन्य प्रतिनिधियों ने महापंचायत की। 

    पूर्व सरपंच एवं एडवोकेट चौधरी चरण सिंह ने कहा कि रेवाड़ी से लेकर गुरुग्राम-मानेसर तक का कचरा लाकर रामसिंहपुरा में डाला जा रहा है, जिससे यहां का वातावरण बदबूदार हो गया है। तेज हवा चलने पर आसपास के गांवों के ग्रामीणों का सांस लेना भी दुभर हो जाता है। कई बार अधिकारियों को इसको यहां से स्थानांतरित करने को लेकर ज्ञापन भी दे चुके हैं। 

    भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव रामकिशन महलावत ने कहा कि यह डंपिंग यार्ड हमारी आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य को बर्बाद कर देगा। इससे दमा व सांस सहित अनेक प्रकार की बीमारियां फैल रही है। उन्होंने कहा कि सहकारिता मंत्री से मिलकर विरोध जता चुके हैं, लेकिन हालात ज्यों के त्यों बने हुए हैं।

    सभी ग्रामीण जल्द ही केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से मिलकर अपनी समस्या बताएंगे। उसके बाद ही आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस अवसर पर सुभाष चंद चांदावास, भीमसिंह सांजरपुर, शेरसिंह कटारिया, जितेंद्र सिंह भड़ंगी, अजय नंबरदार, शुभराम रसीयावास, गजेंद्र सिंह ओढ़ी व मुकेश जयसिंहपुर खेड़ा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    ऑपरेशन के बाद पूर्व सैनिक के पेट में छूटा सामान, डॉक्टर के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज

    अब्दुल रहमान के पोस्टमार्टम के बाद एक्शन मोड में पुलिस, खंगाली जा रही है संदिग्ध की कुंडली

    एक महिला और 9 जिलों में जमानत! हरियाणा पुलिस ने पकड़ा फर्जीवाड़ा, जानें कैसे खेला पूरा खेल

    हरियाणा में 4227 पदों पर बंपर भर्ती! आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू, यहाँ देखें स्टेप-बाय-स्टेप पूरी डिटेल

    दिग्विजय चौटाला का छलका दर्द, बोले- ‘BJP के साथ गठबंधन न करते तो आज JJP का ये हाल नहीं होता’

    सूरजकुंड हादसे में पहली बड़ी गिरफ्तारी! झूला कंपनी का मालिक चढ़ा पुलिस के हत्थे

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.