Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • BJP ने चला ‘लोकप्रियता’ का दांव : बिहार चुनाव के लिए दूसरी लिस्ट जारी, मैथिली ठाकुर को दिया टिकट
    • रिटायर्ड आबकारी अधिकारी बना ‘कुबेर’: EOW के छापे में ₹1 करोड़ कैश, 2.5 KG सोना और फिल्मों में इन्वेस्टमेंट मिला
    • भोपाल में ‘धान’ पर सियासी संग्राम! जीतू पटवारी अचानक शिवराज सिंह चौहान के घर पहुंचे
    • भारत का पहला मानव अंतरिक्ष यान मिशन ‘गगनयान’ कब होगा लॉन्च? ISRO प्रमुख वी नारायणन ने बताया
    • दामाद बना जल्लाद : ससुर को खाट में बांधकर पेट्रोल बम से हमला, बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत
    • वोटर लिस्ट में ‘महाधांधली’! MVA का गंभीर आरोप- ‘ये बोगस वोट ही महायुति को जिताते हैं’
    • दिवाली से पहले ही दिल्ली में ‘जहर’ घुला : आनंद विहार में AQI 350 के पार, प्रदूषण पर काबू पाने के लिए GRAP-1 लागू
    • पॉलिटिकल ड्रामा : 4 दिन से पत्नी को मना रहे चुनाव लड़ने के लिए, नहीं मानी तो RJD के लिए करेंगे धुआंधार प्रचार
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, October 16
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » AAP और AIMIM UP में भाजपा – सपा – कांग्रेस का कितना नुकसान करेगी ?

    AAP और AIMIM UP में भाजपा – सपा – कांग्रेस का कितना नुकसान करेगी ?

    December 17, 2020 बड़ी खबर 3 Mins Read
    AAP और AIMIM यूपी में भाजपा - सपा - कांग्रेस का कितना नुकसान करेगी ?
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    AAP AIMIM IN UP : यूपी विधानसभा चुनाव में अभी एक साल से ज्यादा का समय बचा हुआ है लेकिन सियासी पारा चढ़ने लगा है। आम आदमी पार्टी के विधानसभा चुनाव लड़ने के घोषणा के बाद AIMIM ने भी बिहार चुनाव की अपनाई रणनीति को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है।

    अब इन पार्टियों की दस्तक के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में नए राजनीतिक समीकरण बनना तय है। जिसका नुकसान यूपी की तीसरी और चौथी पार्टी की लड़ाई लड़ रहे दलों को हो सकता है। ऐसे में विपक्षी दल सपा और कांग्रेस का गणित भी बिगड़ सकता है।

    इसे भी पढ़ें: UP Panchayat Election : प्रधान का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे नेताओं के लिए नई मुसीबत ।

    बिहार विधानसभा चुनाव में छोटी-छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन कर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) (AIMIM) पांच सीट जीतने में सफल रही है। यही मॉडल पार्टी के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी यूपी में भी आजमाना चाहते हैं। उनकी कोशिश सफल रहती है, तो बिहार की तरह कांग्रेस और कुछ सपा व बसपा को भी नुकसान होगा। बिहार की तरह ओवैसी और बसपा गठबंधन में चुनाव लड़ते हैं, तो कांग्रेस व सपा को नुकसान होना स्वाभाविक है।

    AAP AIMIM IN UP : यूपी के 2017 के विधानसभा चुनाव के परिणाम पर नजर डालें तो करीब 90 फीसदी वोट भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस को मिला है। एआईएमआईएम ने इस चुनाव में 38 सीटों पर अपनी किस्मत आजमाई थी, पर एक फीसदी से भी कम वोट मिला। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि छोटे छोटे दलों को मिलने वाला यह आधा-आधा फीसदी वोट एक साथ जुड़ता है, तो निर्णायक हो जाता है।

    बिहार चुनाव के बाद मुस्लिम मतदाता खासकर युवाओं में असदुद्दीन ओवैसी की पहुंच बढ़ी है। एआईएमआईएम मुस्लिम बहुल सीट पर अपने प्रत्याशी खड़े करेगी, ऐसे में इसका सीधा नुकसान विपक्षी पार्टियों को होगा। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि ओवैसी और बसपा का गठबंधन होता है, तो बिहार की तरह विपक्ष के वोट काटकर एआईएमआईएम यूपी में भी सीट जीत सकती है।

    भाजपा के वोट में सेंध की आशंका:
    AAP AIMIM IN UP : ‘आप’ का ग्रामीण क्षेत्रों के मुकाबले शहरी क्षेत्रों में ज्यादा असर होगा। आप कुछ हद भाजपा के वोट में सेंध लगा सकती है। पर वह नुकसान कांग्रेस, सपा और बसपा को ही करेगी। इससे गैर भाजपा वोट विभाजित होने का खतरा बढ़ जाएगा। आम आदमी पार्टी भी एआईएमआईएम और दूसरे दलों के गठबंधन में शामिल होती है, तो विपक्षी दलों को राजनीतिक नुकसान बढ़ जाएगा। एआईएमआईएम पश्चिम बंगाल में भी चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है पर तस्वीर अभी बहुत साफ नहीं है। पश्चिम बंगाल कांग्रेस के नेता ने कहा कि बंगाल में छोटी पार्टियों के लिए बहुत ज्यादा संभावना नहीं है। क्योंकि, करीब 96 फीसदी मतदाता तृणमूल, लेफ्ट, भाजपा और कांग्रेस में विभाजित है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    काकोरी कांड: 100 साल पहले जब क्रांतिकारियों ने ट्रेन रोक लूटा था सरकारी खजाना, हिल गई थी अंग्रेजी हुकूमत

    बीजेपी ने प्रवक्ता कृष्ण कुमार जानू को पार्टी से निष्कासित किया, वजह बने सत्यपाल मलिक और जगदीप धनखड़?

    दिल्ली से दो जासूस अरेस्ट, PAK को भेजते थे खुफिया जानकारी

    अजान की आवाज से सिर दर्द होता है… बोले BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य

    Teddy Day : अपने हाथों से टेडी बनाकर पार्टनर को करें गिफ्ट, इन ट्रिक्स को आजमाएं

    13 साल तक मौन, महाकुंभ में मौनी बाबा ने क्यों ली भू-समाधि?

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.