Pilibhit groom goes missing: शादी के अगले दिन से ही लापता ग्रामप्रधान का शव घर से 2 किलोमीटर दूर पेड़ से लटकता पाया गया। प्रधान का शव बरामद होते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सिसैया साहब के प्रधान लोकेंद्र यादव(30) पुत्र परमार सिंह का विवाह 9 दिसंबर को शाहजहांपुर के गांव नरेंद्रपुर में हुआ था। बारात वापस 10 दिसंबर को आ गई थी। वहीं परिजनों ने दी गई जानकारी में बताया कि 10 दिसंबर की रात्रि 11:00 बजे लोकेंद्र घर से दवाई लेने डॉक्टर के पास गया था। लेकिन देर रात तक लोकेंद्र वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने रात्रि को ही लोकेंद्र को हर संभव स्थान पर तलाश करना शुरू किया, परंतु उसका कहीं पता नहीं चला।

Pilibhit groom goes missing: तो परिजनों ने बिलसंडा थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज कराने के अगले दिन शनिवार को परिजनों को लोकेंद्र का शव बिहारीपुर गांव में लिप्टिस के एक पेड़ पर लटकता हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में दहशत फैल गई तो वहीं दूसरी तरफ घटना के बाद से ही मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उधर मृतक के भाई का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के चलते उसके भाई की जान गई है।

इसे भी पढ़े : एक ही मंडप में मां-बेटी बनीं दुल्हन, 55 वर्षीय कुंवारा बना दूल्हा
अगर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर उसके भाई को ढूंढने का प्रयास किया होता तो शायद उसके भाई की जान बच जाती। वहीं पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

