दिल्ली से मेरठ तक अब सफर और भी और सुविधाजनक होने जा रहा है. सराय काले खां से लेकर मोदीपुरम तक का रैपिड रेल (नमो भारत) कॉरिडोर लगभग तैयार है. वर्तमान में यह ट्रेन केवल 55 किलोमीटर की दूरी तय कर रही है, लेकिन निर्माण कार्य और सभी ट्रायल पूरे होने के बाद यह दूरी 82 किलोमीटर तक बढ़ जाएगी. इस सफर को (Delhi-Meerut route will be fixed in 55 minutes) आरामदायक और समय की बचत वाला बनाने के लिए केवल रैपिड रेल ही नहीं, बल्कि मेरठ मेट्रो भी यात्रियों के साथ होगी. नमो भारत रैपिड रेल 160 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति से दौड़ती है.

फिलहाल मेरठ मेट्रो और नमो भारत का संयुक्त ट्रायल चल रहा है. यात्रियों को अधिक इंतजार न करना पड़े, इसके लिए दोनों सेवाओं का शेड्यूल बेहद कम अंतराल पर तय किया गया है. नमो भारत ट्रेन हर 10 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होगी, जबकि मेरठ मेट्रो हर 7 मिनट में दौड़ेगी.

रैपिड रेल का संचालन दिल्ली के न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक लगभग 55 किलोमीटर के हिस्से पर किया जा रहा है. लेकिन जल्द ही पूरा 82 किलोमीटर का दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा. NCRTC ने सराय काले खां से मोदीपुरम तक पूरे रूट पर सफल ट्रायल रन भी पूरा कर लिया है. इस ट्रायल में पूरी दूरी मात्र 55 मिनट में तय की गई.

Delhi-Meerut route will be fixed in 55 minutes – नमो भारत रैपिड रेल को पूरे 82 किलोमीटर लंबे रूट को तय करने में लगभग 52 से 57 मिनट लगेंगे. यात्रियों के सफर को और आरामदायक बनाने के लिए रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो दोनों सेवाएं साथ में चलाई जाएंगी. नमो भारत हर 10 मिनट पर उपलब्ध होगी, जबकि मेरठ मेट्रो हर 7 मिनट पर दौड़ेगी. इससे यात्रियों को ट्रेन के लिए अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा. दोनों सेवाएं फिलहाल अंतिम परीक्षण चरण में हैं और जल्द ही आम जनता के लिए शुरू की जाएंगी.

Share.
Exit mobile version