झारखंड में राज्य सरकार ने आइएएस अधिकारियों के तबादले को लेकर आदेश जारी किए है. 8 आईएएस के तबादले हुए है. वहीं, राजीव अरूण एक्का मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग और पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव के भी प्रभार में रहेंगे.
इसे भी पढ़ें – कोलकाता से रांची आ रही बस में लूटपाट, 20 लाख लेकर अपराधी फरार
जाने किसे मिली क्या जिम्मेदारी
ग्रामीण कार्य विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह को स्वास्थ्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. मंत्रिमंडल सचिवालय की प्रधान सचिव वंदना दादेल को महिला बाल विकास का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. प्रधान स्थानिक आयुक्त मस्त राम मीणा को प्रधान सचिव योजना विकास विभाग की जिम्मेवारी सौंपी गई है.
इसे भी पढ़ें – दुष्कर्म-हत्या के बाद चुपचाप दफना दी गई थी लड़की, पुलिस ने कब्र से निकाला शव
पेयजल विभाग के सचिव मनीष रंजन को भू-राजस्व विभाग की जिम्मेवारी सौंपी गई है. राजेश शर्मा को श्रम विभाग से स्थानांतरित करते हुए पेयजल विभाग का सचिव बनाया गया है. प्रशांत कुमार को वित्त विभाग का सचिव बनाया गया है.

