श्रीगंगानगर : राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया. इस सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत छह लोगों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार एक ही परिवार की तीन बहुएं और दो बेटे शामिल हैं. ये लोग के रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में हरियाणा के हिसार जा रहे थे.
इसे भी पढ़ें – राजस्थान हुआ बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 72 आईएएस व 121 आरएएस अधिकारियों के तबादले
इन लोगों के रूप में हुई मृतकों की पहचान
मृतकों की पहचान श्रीगंगानगर निवासी बनवारीलाल, उसकी पत्नी दर्शना, बड़े भाई कृष्ण कुमार, उसकी पत्नी गुड्डी देवी, दूसरे भाई ओमप्रकाश की पत्नी चंद्रकला और कार चालक गांव सरदारपुरा बिका के वार्ड नंबर पांच निवासी सुभाष चंद्र के रूप में हुई है.
इसे भी पढ़ें – जैसलमेर में पिकअप वैन और कार की जोरदार टक्कर, 4 लोगों की मौत
कार अनियंत्रित होने से हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार कार अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में चली गई. उसके बाद कार सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई. हादसा इतना भयानक था कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं बनवारीलाल को अस्पताल में पहुंचाया गया, लेकिन वहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई.

