Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मेघालय में खूनी संघर्ष! GHADC चुनाव के दौरान भारी हिंसा, पुलिस फायरिंग में 2 की मौत; सेना ने संभाला मोर्चा, लगा अनिश्चितकालीन कर्फ्यू
    • CBI का अपने ही ‘घर’ में छापा! घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया अपना ही बड़ा अफसर; ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत बड़ी कार्रवाई, विभाग में हड़कंप
    • Aditya Thackeray on Middle East Crisis: आदित्य ठाकरे ने प्रधानमंत्री मोदी से मांगा स्पष्टीकरण, बोले— “देश में ईंधन संकट पर संसद में सच बताएं पीएम”
    • Bengal LPG Crisis: सीएम ममता बनर्जी का बड़ा फैसला, घरेलू गैस की सप्लाई के लिए SOP बनाने का निर्देश; डीलरों के लिए नई गाइडलाइन जारी
    • नोएडा के उद्योगों पर ‘गैस संकट’ की मार! फैक्ट्रियों में लगने लगे ताले, संचालकों ने खड़े किए हाथ; बोले— “इतनी महंगी गैस में काम करना नामुमकिन”
    • Just Married! कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने रचाई शादी; बिना किसी शोर-शराबे के लिए सात फेरे, देखें कपल की पहली खूबसूरत तस्वीरें
    • Lok Sabha News: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज, सदन में ध्वनिमत से हुआ फैसला; जानें पूरा घटनाक्रम
    • होमुर्ज की टेंशन खत्म! भारत ने खोजा तेल आपूर्ति का नया ‘सीक्रेट’ रास्ता; अब खाड़ी देशों के बजाय यहाँ से आ रहा 70% कच्चा तेल, दुनिया हैरान
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, March 12
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » उत्तर मैसेडोनिया के नाइट क्लब में आग लगने से 51 लोगों की मौत, आतिशबाजी से हुआ हादसा

    उत्तर मैसेडोनिया के नाइट क्लब में आग लगने से 51 लोगों की मौत, आतिशबाजी से हुआ हादसा

    March 16, 2025 विदेश 2 Mins Read
    51 people died due to fireworks
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    दक्षिणी यूरोपीय देश उत्तर मैसेडोनिया में एक नाइट क्लब में आग लगने से हड़कंप मच गया. इस हादसे में 51 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई जबकि 100 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल (51 people died due to fireworks) हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. देश के आंतरिक मंत्रालय ने यह जानकारी दी. रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी स्कोप्जे से करीब 100 किलोमीटर पूर्व में स्थित कोकानी शहर के पल्स नाइट क्लब में रविवार की सुबह आग लगी थी.

    51 people died due to fireworks – बताया जा रहा है कि नाइट क्लब में एक म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान आतिशबाजी चलने से ये हादसा हुआ है. सोशल मीडिया पर घटना के वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें साफ देखा जा सकता है आग कितनी भीषण थी. आग की लपटें और धूएं का गुबार चारों तरफ फैला दिखाई दे रहा है. फुटेज में इमारत में आग की लपटें दिखाई दे रही हैं और रात के समय आसमान में धुआं उठ रहा है. हादसे के दौरान क्लब में की भारी तादाद में लोग मौजूद थे. इस घटना से क्लब में चीख पुकार मच गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे.

    क्लब में लोगों ने की थी आतिशबाजी

    मैसेडोनिया के आंतरिक मंत्री पंचे तोशकोवस्की ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार सुबह नाइट क्लब पल्स में एक पॉप समूह के संगीत कार्यक्रम के दौरान यह घटना घटी. क्लब में लोगों ने आतिशबाजी की थी, जिसकी वजह से क्लब की छत में आग लग गई. मंत्री ने बताया कि पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान क्लब में करीब एक हजार से ज्यादा लोग मौजूद थे. मंत्री के मुताबिक इस घटना में जख्मी लोगों को कोकानी के स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. जहां कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है.

    उत्तर मैसेडोनिया के प्रधानमंत्री ने घटना पर जताया दुख

    बताया जा रहा है कि स्थानीय संगीत समूह की जोड़ी स्टेज पर परफॉर्मेंस दे रही थी. इसी दौरान कुछ युवाओं ने आतिशबाजी की. जिसकी चिंगारी से छत में आग लग गई. घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षा बल और अग्निशमन कर्मियों ने मौके पर पहुंचे और कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. फिलहाल मैसेडोनिया के अधिकारी आग लगने की वजह की जांच कर रहे हैं. वहीं उत्तर मैसेडोनिया के प्रधानमंत्री ह्रीस्टिजान मिकोस्की ने घटना पर दुख जाहिर किया है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    ईरान के पास 10 परमाणु बम बनाने लायक यूरेनियम, IAEA प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने जारी किया अलर्ट

    मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों के लिए ‘ऑपरेशन होम’! एयर इंडिया और इंडिगो की स्पेशल फ्लाइट्स आज से शुरू

    डोनाल्ड ट्रंप का ईरान पर तीखा हमला, बोले- “20 गुना ताकत से करेंगे पलटवार”; मिडिल ईस्ट में महायुद्ध की आहट

    दुनिया पर महायुद्ध का साया! 11 दिन में 11 देशों पर हमला; ईरान-इजराइल के मिसाइल और ड्रोन से दहल उठा मिडल ईस्ट

    दुनिया में ‘जंग’, अमेरिका के ‘वारे-न्यारे’! हथियार बेचकर कमा रहा अंधा पैसा; SIPRI की नई रिपोर्ट में हुआ खुलासा

    मोज्तबा खामेनेई बने ईरान के नए सर्वोच्च नेता; 19वें रमजान को घोषणा करने की क्या है असली वजह?

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.