5 tips For Parents: सभी पैरेंट्स चाहते है कि उनका बच्चा पढाई में तेज हो और भविष्य में अच्छा मकाम हासिल करे इसके लिए वे उसे हर तरह की सहूलियत मुहैया कराते हैं. मगर कई बार बच्चों का मन पटाई में नहीं लगता. यही वजह है कि कई बार वे कोई न कोई बहाना बनाकर पढ़ाई करने से मना कर देते हैं और बार-बार इससे ब्ने की सोक्ते हैं. इससे उनकी पढाई प्रभावित होती है और पेरेंट्स भी तनाव में रहते हैं. अपने बच्चे के भविष्य को लेकर उनकी कविता भी जाती है. अगर आपका बच्चा भी पटाई से जी चुराता है और बार -बार बहाने बनाकर पढ़ाई से बचता है तो पैरेटिंग के कुछ टिप्स आपके काम आ सकते है. इनकी मदद से आपके बच्चे की पढ़ाई में रुचि पैदा हो सकती है.

तय करें बच्चे की पढ़ाई का समय

  • यह जरूरी नहीं कि बच्चे को आप हर समय पढाई करने के लिए मजबूर करे.. इससे बच्चे का मन पढ़ाई से दूर होने लगता है. इसलिए यह पेरेंट्स की जिम्मेदारी है कि वे अपने बच्चों का पढाई का समय निर्धारित करें. इससे उसे पता होगा कि तय समय पर ही उसे पढाई करनी है. इस तरह वह खेल के साथ-साथ पटाई में भी रुचि लेने लगेगा.

स्कूल के कार्यों का घर में कराएं अभ्यास

अक्सर बच्चे इसलिए भी पढ़ाई से जी चुराने लगते हैं क्योंकि बच्चे टीक से अपना विषय समझ नहीं पते और इसी वजह से पढ़ाई में उनका मन भी नहीं लगता. ऐसे में पैरेट्स की जिम्मेदारी बनती है कि वे इस बात का पूरा ध्यान रखें कि आपका बच्चा क्लासेस में क्या सीखता है. साथ ही बच्चों को क्लास में जो कुछ पढ़ाया जाता है, पैरेंट्स उसका अभ्यास फिर से कराएं इस तरह बच्चे जल्दी सीखते है और उनका पढाई में मन लगने लगता है.

इसे भी पढ़े:माफिया ने व्हाट्सप्प कॉल से रची हत्या की साजिश

तेज आवाज में पढ़ने की आदत डालें

  • कई बार ऐसा होता है कि आपके सामने से हटते ही बच्चा पदाई करना बंद कर देता है. इसके लिए आप यह तरीका अपना सकते हैं कि उसे जोर जोर से अपना पाठ पढ़ने को कहें. इससे फायदा यह होगा कि जब आप सामने नहीं होंगे तो भी आपका बच्चा पढ़ रहा है या नहीं, यह आपको पता रहेगा. इसके लिए आप भी उसे कुछ कहानिया या उसकी ही किताब के पाठ उसे तेज आवाज में पढ़कर सुना सकते हैं इससे उसमें पढ़ाई के लिए रुचि जागेगी.
  • टीवी व खेलने का समय तय करें

5 tips For Parents: कई बार बच्चों का पढ़ाई में मन इसलिए भी नही लगता क्योंकि वे खेलना या टीवी देखना चाहते है. इसके लिए आप उनके गेम खेलने और टीवी देखने का समय तय कर दें. उन्हें बताएं कि ज्यादा टीवी देखने का असर उनकी आखों पर पड़ता है, साथ ही उनकी पढाई भी प्रभावित होती है.

नई चीजों को सीखने के लिए कहें

  • बच्चों का पढ़ाई में मन लगे. इसके लिए उन्हें चित्रकारी करने की सलाह दे सकते हैं. अगर वह पढ़ना नहीं चाहते तो इसे रुचिकर बना के लिए उन्हें दोस्तों के साथ गुप स्टडी के लिए कह सकते है. आप उन्हें नई चीजों को सीखने के लिए प्रेरित कर सकते हैं. इससे बच्चों में पढाई के लिए उत्साह रहेगा और वे पढने में मन लगाएगे.

https://www.chicagoparent.com/learn/education-workshops/social-emotional-learning-for-kids-during-covid/

शिवपाल और ओवैसी को अखिलेश यादव ने दिया जवाब | शिवपाल को बताई पार्टी की औकात
Share.
Exit mobile version