IPL 2026 सीजन के ऑक्शन से पहले संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा का ट्रेड लगातार सुर्खियों में रहा है. IPL की दो पूर्व चैंपियन टीम राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने जा रहा ये ऐतिहासिक ट्रेड इस लीग के सबसे महंगे ट्रेड में से एक हो सकता है. वैसे तो यहां दोनों खिलाड़ियों की सीधे अदला-बदली होगी लेकिन दोनों की कीमत 18-18 करोड़ रुपये है. मगर IPL में अभी तक सबसे महंगे 5 ट्रेड कौन से हैं? (5 most expensive trades) ये आपको यहां बताते हैं.

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन का. ऑस्ट्रेलियाई स्टार को 2023 ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 17.5 करोड़ की मोटी रकम के साथ खरीदा था लेकिन अगले ही सीजन यानि IPL 2024 से पहले उसने ग्रीन को ट्रेड कर दिया और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस खिलाड़ी को ऑक्शन से पहले ही खरीद लिया था.

इसे भी पढ़ें – 100 करोड़ नहीं, 150 करोड़ नहीं… संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स ने दिया है इतना पैसा

IPL इतिहास में अभी तक के सबसे सनसनीखेज ट्रेड की लिस्ट में पहला नाम हार्दिक पंड्या का होगा. मुंबई इंडियंस से करियर शुरू करने वाले हार्दिक 2 सीजन तक गुजरात टाइटंस में रहे और फिर IPL 2024 में सबको चौंकाते हुए वापस मुंबई लौट गए. हालांकि, इस ट्रेड की कीमत 15 करोड़ रुपये थी और इसे सफल बनाने के लिए ही MI ने ग्रीन को ट्रेड किया था.

5 most expensive trades – तीसरे नंबर पर हैं ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर, जिन्होंने कई टीमों का सफर तय कर लिया है. अनुभवी भारतीय ऑलराउंडर को IPL 2023 सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने अपने इस खिलाड़ी को ट्रेड करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स भेजा. इस ट्रेड की रकम 10.75 करोड़ रुपये थे.

Share.
Exit mobile version