बदायूं के कादरचौक में जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी के अखिलेश यादव ने कोरोना वैक्सीन को भाजपा की व्यक्ति बताया था। आप लोगों की जान इस कोरोना वैक्सीन ने तीसरी लहर में बचाई है इसलिए वैक्सीन के विरोध करने वालों को 14 तारीख को बूस्टर डोज लगाना और पिछली बार समाजवादी की साइकिल पंचर हुई थी इस बार सपा की साइकिल के टुकड़े-टुकड़े कर देना।
शेखुपुर विधान सभा के कादरचौक ब्लॉक मुख्यालय पर भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद शाक्य के समर्थन में जनसभा आयोजित की गई। यहां पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सीधे सपा पर हमला बोला, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पहले चरण का मतदान हो चुका है जिसको देखकर साफ है कि जो समाजवादी के लोग 400 सीटें जीतने का दावा कर रहे थे आज उनको 40 सीटें नहीं मिल रही हैं।
बोले आप सभी वोटर अपनी ताकत को पहचान है आप में भी भगवान श्रीहनुमान और सूर्य जैसी ताकत है। आप लोग 14 फरवरी को अपनी ताकत का एहसास करके वोट दे देना इस बार फिर से भाजपा 305 सीटों के साथ सरकार बना रही है। बोले भाजपा सरकार में सुरक्षा सम्मान और विकास किया है। भोले समाजवादी के लोग बदायूं को अपना घर और जहांगीर समझते थे मगर बदायूं की जनता ने 2019 के चुनाव में सपा का सूपड़ा साफ कर दिया है।
बोले इस बार भी बदायूं से केवल शेखूपुर सीट ही नहीं जनपद की सभी 6 सीटों पर जीत हासिल करके आखिरी गेंद में सिक्सर लगा देना।बोले चुनावी दौर चल रहा है इसलिए अखिलेश एंड कंपनी निकल आई है इससे पहले यह कंपनी के लोग 5 वर्षों तक कभी नहीं देखें। बोले इस 2022 के चुनाव में भी सपा ने यह गठबंधन किया है बोले यह गठबंधन 2019 और 2017 के चुनाव में भी हुआ था इसलिए इस बार इस गठबंधन को मैं शॉप नाथ नागनाथ और नेवला नाथ का नाम देता हूं। कहां की 2017 के चुनाव से पहले सपा की सरकार थी और इस सरकार में सपाइयों को गुंडागर्दी का प्रमाण पत्र दे रखा था कहा कि जिलों में डीएम और एसएसपी की कुर्सी वह खुद नहीं चलाते थे डीएम एसएसपी की कुर्सी को सफाई गुंडे चलाते थे। कहा कि इस बार फिर यूपी में 300 सीटों के साथ भाजपा की सरकार बनने जा रही है और सरकार बनते ही बुलडोजर फिर चलेगा।