गोहाना/भिवानी : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की शुक्रवार को हुई 12वीं कक्षा की परीक्षा दौरान सोनीपत के गांव कटवाल में नकल करवाने का एक हाई-प्रोफाइल मामला सामने आया है। यहां पर इतिहास और बायोलॉजी की परीक्षा दौरान एक निजी स्कूल की 3 महिला अध्यापिकाएं परीक्षा केंद्र के (3 female teachers were solving paper ) ठीक बाहर खड़ी एक कार में बैठकर पेपर सॉल्व कर रही थीं।
जानकारी मिलने पर शिक्षा बोर्ड चेयरमैन के स्पैशल दस्ते ने मौके पर छापा मारकर तीनों महिला टीचरों को रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी शिक्षिकाएं मोबाइल की मदद से प्रश्न पत्रों को सॉल्व कर रही थीं। ये तीनों शिक्षिकाएं एल.जी.पी. एस. निजी स्कूल की हैं जिनके छात्र उसी केंद्र के अंदर परीक्षा दे रहे थे। टीम ने इनके मोबाइल और हाथ से लिखित पर्चियां बरामद की हैं।
इसे भी पढ़ें – हरियाणा में शिकायत तंत्र हुआ हाईटेक: अब ‘एक क्लिक’ में मिलेगी पूरे प्रदेश की रिपोर्ट, अधिकारियों की बढ़ेगी जवाबदेही
3 female teachers were solving paper – वहीं प्रदेशभर में शुक्रवार को हुई डी.एल.एड. की परीक्षाओं में नकल के 30 मामले दर्ज किए गए। परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही बरतने के कारण 7 पर्यवेक्षक कार्यभार मुक्त किए गए। बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि अध्यक्ष के उड़नदस्ते ने चरखी दादरी में 1 व भिवानी में 2 अनुचित साधन प्रयोग के केस पकड़े।
अध्यक्ष के उड़नदस्ते भिवानी से संचालित आरएएफ-7 द्वारा कैथल के परीक्षा केन्द्र रावमावि पाडला-1 (बी-1) पर कमरा नंबर 10 में एक परीक्षार्थी के मोबाइल में प्रश्न पत्र की फोटो पाई गई। परीक्षार्थी का अनुचित साधन प्रयोग का केस दर्ज करते हुए केन्द्र अधीक्षक को प्राथमिकी दर्ज करवाने के निर्देश दे दिए हैं तथा केन्द्र पर नियुक्त पर्यवेक्षक नरेश कुमार टी. जी. टी. सामाजिक को परीक्षा ड्यूटी से कार्यभार मुक्त कर दिया।


