रायपुर : सरस्वती नगर थाना अंतर्गत एक कारोबारी विकास कुमार गोयल से जमीन बेचने के मामले में 11 करोड़ 51 लाख रुपये की ठगी हुई है. कारोबारी ने हाईटेक एब्रेसिव्स प्राइवेट लिमिटेड और उससे जुड़े (defrauded selling mortgaged land) डायरेक्टर, प्रमोटर, शेयर होल्डर और प्रॉपर्टी ब्रोकर पर ठगी का आरोप लगाया है. कारोबारी ने थाने में ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.
इसे भी पढ़ें – मंदिर में तोड़फोड़ के बाद तनाव, शिवलिंग खंडित करने वाला आरोपी गिरफ्तार
कारोबारी विकास कुमार गोयल संभव ट्यूब्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हैं. उन्हें बलौदाबाजार में जमीन खरीदनी थी. 15 अक्टूबर 2025 को हाईटेक एब्रेसिव्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक और प्रॉपर्टी ब्रोकर रोहित कुमार धृतलहरें ने बलौदा बाजार के सिमगा तहसील के ग्राम नेवधा में 22.347 हेक्टेयर जमीन की जानकारी दी. कारोबारी को जमीन पसंद आई. उन्होंने बलोदाबाजार में जमीन खरीदने के लिए एग्रीमेंट किया. कारोबारी ने एग्रीमेंट करने के बाद 11 करोड़ 51 लाख रुपये एडवांस में दे दिए. बाद में पता चला कि वह जमीन पहले से बैंक में गिरवी रखी हुई है.
इसे भी पढ़ें – ‘साहब, हम कहां जाएंगे?’ सड़क चौड़ीकरण में घर उजाड़ने के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग
defrauded selling mortgaged land – जिसके बाद कारोबारी विकास गोयल ने हाईटेक एब्रेसिव्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर, प्रमोटर, शेयर होल्डर और प्रॉपर्टी ब्रोकर से पैसे मांगे, जिस पर उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया. कारोबारी पुलिस थाने पहुंचा. कारोबारी विकास कुमार गोयल ने 15 जनवरी 2026 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई.


