देवघर : भाजपा के झारखंड विधानसभा चुनाव सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को देवघर जिले के सारठ स्थित चितरा स्टेडियम में भाजपा प्रत्याशी रणधीर सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पार्टी
की सरकार बनी तो संताल परगना से घुसपैठियों (287000 People Get Govt Jobs) को भगाया जाएगा। दो लाख 87 हजार को सरकारी नौकरी दी जाएगी।
इसे भी पढ़ें – आज हम अधिकार के साथ लोगों के दरवाजे पर वोट मांगने आए हैं : हेमंत सोरेन
287000 People Get Govt Jobs – हिमंता ने कहा कि जल, जंगल और जमीन का पैसा खाने वाले जेल की चक्की पीसेंगे। झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद मंईयां सम्मान योजना की बात करते हैं लेकिन जमीनी हकीकत ये है कि महिलाएं आज भी लाइन लगा कर पानी लेती हैं। उन्हाेंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद ग्रेजुएट युवकों को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए हर महीने दो हजार रुपये दो साल तक दिए जाएंगे। साथ ही 21 लाख पीएम आवास दिए जाएंगे। लोगों को बालू फ्री में दी जाएगी। दो लाख 87 हजार लोगों को सरकारी नौकरी दी जाएगी। 50 लाख बेरोजगारों का रोजगार दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें – पार्टी को फंड देने वालों को कांग्रेस में मिलता है टिकट, हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर लगाया बड़ा आरोप
इसके बाद हिमंता जामताड़ा पहुंचे। जामताड़ा में नाला और जामताड़ा दो विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव होने हैं। यहां उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार पर हमला बोला और झामुमो में बंटी-बबली की सरकार बताया। उन्होंने कहा कि दोबारा ये सरकार आई तो कोई सुरक्षित नहीं रह सकता। उन्होंने आलमगीर और इरफान अंसारी पर जमकर हमला बोला। साथ ही वर्तमान सरकार को घुसपैठियों को संरक्षण देने वाली सरकार बताया।
