सावन के महीने में सावन सोमवार का विशेष महत्व होता है। इस महीने में भगवान भोलेनाथ की आराधना की जाती है, उनको प्रसन्न करने के लिए सोमवार का दिन विशेष होता है। इस बार सावन का महीना शुरू होते ही एक विशेष और दुर्लभ संयोग बन रहा है। सोमवार यानी 22 जुलाई से ही यह पवित्र माह शुरू होने जा रहा है और 19 अगस्त को सोमवार के दिन ही इसका समापन होगा। इस बार महीने में कुल 5 सोमवार पड़ेंगे।

इसे भी पढ़ें – Rashifal 22 May : कैसा रहेगा आपका दिन, जानें अपनी राशि का पूरा ब्‍यौरा

72 साल बाद बन रहा है ये संयोग

सावन में की जाने वाली कांवड़ यात्रा का भी विशेष महत्व है। कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्त कांवड़ कंधों पर लेकर हरिद्वार से गंगाजल लेने जाते हैं और वहां से जल लेकर अपने आसपास के शिव मंदिरों में शिवलिंग पर चढ़ाते हैं। धार्मिक मान्यता है कि सावन का महीना भगवान भोलेनाथ का सबसे प्रिय महीना है। ऐसा कहते हैं कि इस महीने में शिव भक्ति करने पर भोलेनाथ शीघ्र ही प्रसन्न होकर अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इस साल माह में करीब 72 साल बाद दुर्लभ संयोग बन रहा है। क्योंकि इस साल श्रावण मास सावन सोमवार के साथ आरंभ हो रहा है और इसी दिन के साथ समाप्त हो रहा है।

Share.
Exit mobile version