औरंगाबाद : बिहार के औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। अस्पताल जा रही सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा को कार सवार (gangrape kidnapping and-brutality) तीन युवकों ने जबरन अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की वारदात को अंजाम दिया।
gangrape kidnapping and-brutality – घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ कुटुंबा थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई और प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और नामजद तीन में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण व उपचार के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीड़िता चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी है और उसके पिता मजदूरी करते हैं। घटना के दिन पिता काम पर गए थे और मां छोटे भाई का इलाज कराने अस्पताल गई हुई थी। तबीयत खराब होने पर पीड़िता भी पैदल ही कुटुंबा अस्पताल के लिए निकली थी। गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर पहुंचते ही पीछे से आई एक कार रुकी, जिसमें तीन युवक सवार थे। जब पीड़िता ने बताया कि वह इलाज के लिए अस्पताल जा रही है, तो आरोपियों ने जबरन उसे कार के भीतर खींच लिया।
छात्रा के शोर मचाने पर उसका मुंह दबा दिया गया और उसका मोबाइल फोन छीन लिया गया। पीड़िता लगातार खुद को छोड़ने की मिन्नतें करती रही, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक न सुनी।आरोपियों ने सुनसान जगह पर वाहन रोककर छात्रा के साथ बेरहमी से मार पीट की और घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।


